पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बॉलीवुड डेस्क. करीना कपूर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे ब्लैक लेदर पेंट और जैकेट में दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ओह मैं स्लो-मो (स्लो मोशन) वीडियो से कितना प्यार करती हूं... इसे पागल होमी अदजानिया ने कैप्चर किया है।'
करीना ने जो वीडियो शेयर किया वो स्लो मोशन है, और उसमें वे पैदल चलती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में अमेरिकी पॉप-रॉक बैंड ग्रुप 'इमेजिन ड्रेगन्स' का 'बिलिवर' सॉन्ग सुनाई दे रहा है। करीना की अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' इस शुक्रवार (13 मार्च) को रिलीज हो रही है। जिसका निर्देशन होमी अदजानिया ने ही किया है और लोकेशन देखकर लग रहा है कि करीना का ये स्लो-मोशन वीडियो इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का है।

करिश्मा ने लिखा 'टॉप कॉप'
वीडियो में करीना ने जो जैकेट पहन रखा है, उस पर पोलिस लिखा हुआ है। जिसकी वजह से करिश्मा ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें 'टॉप कॉप' बताया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.