पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में साथ नजर आने वाले आमिर खान और करीना कपूर हमेशा से ही अच्छे दोस्त हैं। अपने दोस्त के जन्मदिन पर करीना ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आमिर खान फ्लाइट में अपनी तकिया पकड़े सो रहे हैं। ये तस्वीर करीना ने बिना बताए ली है। तस्वीर के साथ करीना ने लिखा, 'मेरे फेवरेट को स्टार बनने वाले हैं आमिर खान'। आमिर और करीना इससे पहले भी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' में साथ नजर आ चुके हैं।
एक्टर अजय देवगन ने भी आमिर खान को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'मेरे और काजोल के लकी चार्म आमिर को जन्मदिन की बधाई'। दोनों साल 1997 में आई फिल्म 'इश्क' में साथ नजर आ चुके हैं।
कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने भी आमिर के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। आमिर के साथ वाली ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ कपिल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे आमिर भाई, तंदरुस्त रहिए और हमेशा अपने टैलेंट से दुनिया को एंटरटेन करते रहिए। आप हमारा गौरव हैं, हमेशा मेरा प्यार और शुभकामना'।
शुभ मंगल ज्यादा सावधान एक्टर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। आमिर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए आयुष्मान ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताया है। स्टोरी में आयुष्मान ने बताया है कि ये तस्वीर 1 मार्च को चंडीगढ़ में ली गई है।

Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.