पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों होली मनाने अमेरिका से इंडिया आए हुए हैं। 7 मार्च को उन्होंने ईशा अंबानी की मुंबई में हुई होली पार्टी में हिस्सा लिया। इस पार्टी में प्रियंका पहुंचीं जरुर लेकिन कोरोना वायरस का खौफ उनके चेहरे पर साफ देखने को मिला।
हाथ मिलाने से बचीं प्रियंका: दरअसल, इस पार्टी में पहुंची प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कार से उतरकर प्रियंका जब वेन्यू की ओर बढ़ती हैं तो एक शख्स उनसे हाथ मिलाने आता है। प्रियंका पहले हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाती हैं लेकिन फिर झट से हाथ पीछे कर लेती हैं। इसके बाद जब वह व्यक्ति उनके बाजू को पकड़ता है तो वह उससे भी बचने की कोशिश करती नजर आती हैं। इसके बाद प्रियंका उस शख्स से निक को मिलवाती हैं और वह दोनों हाथ मिलाते हैं।
प्रियंका-निक ने जमकर खेली होली: प्रियंका हाथ मिलाने से भले ही बचती नजर आईं लेकिन पार्टी में उन्होंने निक और बाकी दोस्तों के साथ जमकर होली खेली। होली खेलते हुए निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जिनमें कटरीना कैफ भी नजर आईं। इस पार्टी के लिए निक और प्रियंका ने मैचिंग आउटफिट्स पहने।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.