पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को पति निक जोनस के साथ होली का त्यौहार मनाया। शादी के बाद दोनों की भारत में ये पहली होली है और वे खासतौर पर इसी त्यौहार को सेलिब्रेट करने के लिए निक को भारत लेकर आई हैं। जिसका एक फोटो प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया।
होली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से हम रंगों के बीच में ही हैं। सचमुच, घर में रहते हुए निक की पहली होली बेहद खास कर दी गई। उम्मीद है सभी लोग बेहद खुशी और सुरक्षा के साथ होली मनाएंगे।' दोनों ने पुणे में रंगों का ये त्यौहार मनाया।
आमिर ने बीवी-बेटे की फोटो शेयर की
आमिर खान ने भी इस मौके पर अपने फैंस को बधाई दी। उन्होंने होली खेलते हुए अपनी पत्नी किरण राव और बेटे आजाद की तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'होली मुबारक दोस्तों। प्यार।'
काले कपड़ों में दिखीं प्रियंका
प्रियंका ने जो फोटो शेयर किया उसमें वो काले रंग की टीशर्ट और साइक्लिंग शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं। वहीं उनके पति सफेद शर्ट और लाइट ब्लू कलर के शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों गॉगल्स पहने नजर आ रहे हैं और कई रंगों में रंगे दिख रहे हैं।
ईशा अंबानी की पार्टी में पहुंचे थे दोनों
ये कपल (निक-प्रियंका) हाल ही में ईशा अंबानी की ओर से अपने ससुराल में दी गई होली पार्टी में भी नजर आया था। जहां इन दोनों ने जमकर होली खेली थी। इसी वजह से प्रियंका ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों से हम रंगों के बीच हैं। उस पार्टी में इन दोनों के अलावा कई अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.