पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चेन्नै. सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में अपनी एंट्री को लेकर गुरुवार को चेन्नै में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने किसी राजनीतिक पार्टी की घोषणा तो नहीं की, लेकिन राजनीति को लेकर अपनी योजनाएं जरूर बताईं। रजनीकांत के मुताबिक, उन्होंने कभी भी तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं देखा और वे सिर्फ राजनीति में बदलाव चाहते हैं। अपनी पार्टी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वे एक ऐसी पार्टी बनाने जा रहे हैं, जिसमें सरकार और पार्टी प्रमुख अलग-अलग होंगे और अलग-अलग काम करेंगे।
रजनीकांत ने कहा, ‘‘तमिलनाडु की राजनीति के दो बड़े खिलाड़ी थे, एक जयललिता और दूसरे करुणानिधि। लोगों ने दोनों को वोट दिया, लेकिन उनके जाने के बाद अब राजनीतिक खालीपन आ चुका है। बदलाव लाने के लिए हमें एक नया आंदोलन शुरू करना होगा।’’ रजनी ने 31 दिसंबर 2017 को अपनी पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनीति में एंट्री करने की घोषणा की थी।
रजनीकांत ने 3 पॉइंट में पार्टी का कार्यक्रम भी बताया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.