पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉक डाउन की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी होम क्वारेन्टाइन में हैं और इस खाली समय का सही उपयोग करने के लिए प्रयासरत हैं। हाल ही में रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए सवाल-जवाब राउंड रखा जिसमें फैन ने पूछा कि आप अपना क्वारैंटाइन समय कैसे बिता रहे हैं। इसके जवाब में रणवीर ने दीपिका की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर करते हुए बताया, हम खा रहे हैं, सो रहे हैं, एक्सरसाइज कर रहे हैं, फिल्में देख रहे हैं और दीपिका पियानो बजाना सीख रही हैं।
दीपिका बना रहीं समय प्रोडक्टिव: दीपिका अपने खाली समय को प्रोडक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वह इंस्टाग्राम पर एपिसोड सीरीज के तहत बता रही हैं कि वह क्वारेन्टाइन के समय क्या कर रही हैं। दीपिका ने घर में रहने के पहले दिन अपनी वार्डरोब की सफाई की थी। जिसे उन्होंने पहला एपिसोड बताया था। फोटो शेयर करके दीपिका ने बताया कि वो COVID-19 के चलते घर और वार्डरोब की सफाई कर रही हैं।
दीपिका ने की सेल्फ केयर: इसके पहले भी दीपिका ने फेस मसाज करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'सीजन 1, एपिसोड 2। COVID-19 के समय में प्रोडक्टिविटी'। इसके साथ दीपिका ने सेल्फ लव और सेल्फ केयर का हैशटैग भी इस्तेमाल किया था। दीपिका ने मसाज करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की थी।
इसके बाद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जूस पीते हुए तस्वीरें शेयर की थी जिसे उन्होंने तीसरा एपिसोड नाम दिया था। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सीजन 1, एपिसोज 2। जूस पियो, फल खाओ। COVID-19 के समय प्रोडक्टिविटी'।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.