पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मां और शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरी ने गुरुवार (12 मार्च) को अपना बर्थडे मनाया। इस मौके पर श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ अपना एक पुराना फोटो शेयर किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'बहुत ही दिव्य... हैप्पी बर्थडे मम्मी'।
श्रद्धा ने जो फोटो शेयर किया वो उनके बचपन का है। इस फोट में वे सोफे पर बैठी अपनी मां शिवांगी की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं, जो उनकी नाक पकड़कर खींच रही हैं। बता दें कि कोल्हापुरी बहनों में शिवांगी सबसे बड़ी हैं। उनकी दो छोटी बहनें पद्मिनी और तेजस्विनी हैं। अपनी बहनों की तरह उन्होंने भी कुछ फिल्मों में हाथ आजमाया। शिवांगी ने बारूद (1976), यादों की बारात (1973) और किस्मत (1980) जैसी कुछ फिल्मों में रोल किए। इसके बाद 1982 में उन्होंने शक्ति कपूर से शादी कर ली। जिनसे उनके दो बच्चे (श्रद्धा और सिद्धांत) हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.