पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बॉलीवुड डेस्क. मशहूर भोजपुरी सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलू गाने वाले पवन सिंह अपना हिंदी म्यूजिक डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनका हिंदी गाना कमरिया हिला रही है जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। गाने में लॉरेन गॉटलिब डांसर के तौर पर नजर आएंगी, जिसे मुदस्सर खान ने कोरियोग्राफ किया है। हिंदी गाने की रिलीज को लेकर पवन बेहद खुश हैं।
पवन ने कहा कि, मुझे कमरिया हिला रही है गाने में बहुत मजा आया। मैं अपने फैंस से अपील करना चाहूंगा आप इस गाने को भी उतना ही प्यार दें, जितना मेरे सभी गानों को दिया। यह गाना होली नंबर होगा। वहीं, निर्माता जैकी भगनानी ने बताया कि, हम सभी लॉलीपॉप लागेलू के बहुत बड़े फैन हैं और पवन सिंह के साथ उनके पहले हिंदी गाने में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सिंह ने भी जेजस्ट म्यूजिक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, इतना बड़ा मौका देने के लिए मैं जैकी भगनानी का शुक्रगुजार हूं।
भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सिंगर हैं पवन सिंह
‘रंगली चुन्हरिया तोहरे नाम’ से डेब्यू करने वाले पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। सिंह 2016 में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल सिंगर चुने गए थे। इसके अलावा सिंह 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.