पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बॉलीवुड डेस्क. सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल अपना सबसे पसंदीदा होली का त्यौहार नहीं मनाया। इस बारे में खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी। फैंस को होली की बधाई देने के लिए उन्होंने मंगलवार को अपना एक पुराना फोटो शेयर किया और उसके साथ ये भी बताया कि कोरोना वायरस के डर से वे अपना पसंदीदा त्यौहार नहीं मना रही हैं। हालांकि सोनाक्षी ने जो फोटो शेयर किया उसमें वे होली के रंगों में नजर आ रही हैं।
फोटो शेयर करते हुए सोना ने लिखा, 'आप सबको होली की शुभकामनाएं। मैं इस साल अपना पसंदीदा त्यौहार नहीं मना रही हूं, क्योंकि सुरक्षित रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उम्मीद है आप सबकी होली भी सुरक्षित और शानदार रहेगी।'
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.