पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
1) लिस्ट में मौजूद टॉप पांच सितारे
100 अंकों के साथ वायरल न्यूज सेक्शन में विकी ने लोकप्रियता में नंबर वन स्थान हासिल किया है। फिल्म भूत की रिलीज और पिछले दिनों कटरीना कैफ के साथ दोस्ती की चर्चा की वजह से वे टॉप पर हैं।
46 अंकों के साथ शाहिद दूसरे स्थान पर हैं। ‘जर्सी’ के सेट पर लगी चोट के बाद काम पर लौटने की खबरों ने चर्चा में रखा। इसके बाद बर्थडे की तस्वीरें वायरल रहीं।
41 अंकों के साथ कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। कार्तिक की फिल्म ‘लव आज कल 2’ अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाई, फिर भी युवाओं के बीच वे फेमस रहे।
38 अंकों के साथ टाइगर चौथे स्थान पर हैं। ‘बागी 3’ के बाद वह लोकप्रियता की सीढ़िया चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। गर्ल्स के बीच वे काफी फेमस हैं।
36 अंकों के साथ अजय देवगन लोकप्रियता के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। फिल्म ‘तान्हाजी..’ की सफलता के लिए उन्हें इस पायदान पर जगह मिली है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.