पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस से शादी के बाद लॉस एंजिलिस जाकर बस गई हैं। उन्होंने निक के परिवार को बखूबी अपना लिया है। एक अच्छी बहू की तरह प्रियंका ने अपनी सास डेनिस जोनस को उनके बर्थडे पर बधाई दी।
सास के लिए खास प्रियंका की खास पोस्ट
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर सास डेनिस की फोटो शेयर की। फोटो पर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- \'हैप्पी बर्थडे मदर इन लव। ढेर सारा प्यार मम्मा जे। ये दिन आपके लिए बेहद खास बने।\'
प्रियंका इंस्टा पोस्ट
निक ने दी मॉम को बधाई
प्रियंका की ही तरह निक ने भी मॉम के साथ फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कुछ वक्त पहले प्रियंका अपने जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में शामिल होने के लिए पेरिस पहुंचीं थीं। इस दौरान पूरा जोनस परिवार एक साथ नजर आया था। शादी के बाद प्रियंका और निक छुट्टियां मनाने इटली पहुंचे थे।
निक की इंस्टाग्राम पोस्ट
द स्काई इज पिंक में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जायरा ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया है। अगर वो अपने फैसले में अडिग रहती हैं तो ये उनकी आखिरी फिल्म होगी। ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।
पॉजिटिव- आपने अपनी दिनचर्या से संबंधित जो योजनाएं बनाई है, उन्हें किसी से भी शेयर ना करें। तथा चुपचाप शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर ज...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.