Dainik Bhaskar
Oct 17, 2019, 02:43 PM ISTबॉलीवुड डेस्क. मुंबई में चल रहे 21वें मामी फिल्म फेस्टिवल 2019 के दौरान सिंगर सोना महापात्रा की डॉक्यूमेंट्री 'शट अप सोना' ने देश में महिलाओं के वर्तमान हालातों को सामने रखा जाएगा। 90 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री दीप्ति गुप्ता ने डायरेक्ट की है, जिसका प्रोडक्शन खुद सोना ने किया है। फेस्टिवल में फिल्म का प्रीमियर 21 अक्टूबर को होगा।
इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशी : सोना ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है - 'शट अप सोना' का सफर तीन साल पहले शुरू हुआ था। जिसमें कई यात्राएं हुईं और कई खोजें भी। इसका पूरा क्रेडिट मेरे संगीत के सफर को जाता है। मेरे इसी सफर शट अप सोना की कुछ झलकियां।
मीटू मूवमेंट के दौरान बताई थी आपबीती : सोना ने सितम्बर-अक्टूबर 2018 के दौरान बॉलीवुड में शुूरू हुए मीटू मूवमेंट के दौरान सिंगर कैलाश खेर और अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। सोना, म्यूजिक कम्पोजर राम संपत की वाइफ हैं।