बॉलीवुड डेस्क. देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है और देश का हर नागरिक अपना कीमती वोट देकर सरकार चुनने में अपना योगदान दे रहा है। पिछले दिनों चुनाव का असर बॉलीवुड में भी नजर आया। कई कलाकारो ने अपने ढंग से लोगों से वोटिंग की अपील की। मुंबई में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। कई स्टार किड्स ऐसे हैं जो पहली बार वोट देंगे। आइए जानते हैं वो कौन से स्टार किड्स हैं जो पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।
1) 10 स्टार किड्स देंगे पहली बार वोट
पिछले साल फिल्म धड़क से डेब्यू करने वालीं जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ। वो 22 साल की हो गई हैं और ये पहली बार है जब वो वोट देंगी।
अनन्या पांडे इस साल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अनन्या 20 साल की हैं और वो पहली बार वोट देंगी।
जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर का जन्म 5 नवंबर, 2000 को हुआ। वो 18 साल की हो गई हैं और इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल करेंगी। खुशी भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
शनाया कपूर संजय कपूर की बेटी हैं। अपने बाकी कजिन की तरह वो भी एक्टिंग में करियर बनाने की तरफ बढ़ रही हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 1999 में हुआ। वो 19 साल की हैं और पहली बार वोट देंगी।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का जन्म 22 मई 2000 को हुआ वो 18 साल की हैं और पहली बार वोट देने वाली हैं।
सुहाना की तरह उनके भाई आर्यन खान भी पहली बार वोट देंगे। उनका जन्म 13 नवंबर 1997 को हुआ। आर्यन 21 साल के हैं।
आमिर खान की बेटी इरा खान 22 साल की हैं। उनका जन्म 1997 को हुआ। इरा भी पहली बार अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करेंगी।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का जन्म 1997 में हुआ। वो 22 साल की हैं। नव्या भी पहली बार वोट देंगी, लेकिन वो दिल्ली में पली-बढ़ी हैं इसलिए वो वोट दिल्ली में ही डालेंगी। दिल्ली में वोटिंग 12 मई को होनी है।
सैफ अली खान के के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान का जन्म 2001 में हुआ। वो भी पहली बार लोकसभा चुनावों में अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।
सलमान खान के भतीजे और सोहेल खान के बेटे निर्वाण का जन्म 15 दिसंबर, 2000 को हुआ। निर्वाण भी पहली बार वोट देंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.