Dainik Bhaskar
Aug 22, 2019, 07:27 PM ISTबॉलीवुड डेस्क. सोनम कपूर आहूजा अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम द जोया फैक्टर है जिसका आज एक मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में सोनम ट्रेडिशनल अंदाज में साड़ी, गहने पहनकर क्रिकेट का बल्ला और हेडगियर पकड़े हुए नजर आ रही हैं। उन्हें पोस्टर में इंडिया का लकी चार्म कहा गया है।
सोनम ने भी शेयर किया पोस्टर: सोनम ने भी अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,नींबू-मिर्ची की किसे जरुरत है जब आपके पास जोया सोलंकी है। इंडिया की यह लकी चार्म सबको नचा देगी। फिल्म में सोनम के अलावा साउथ स्टार दिलकर सलमान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है।
बुक पर आधारित है फिल्म: यह फिल्म अनुजा चौहान की बुक द जोया फैक्टर पर आधारित है। यह कहानी है एक ऐसी लड़की की जिसे इंडियन क्रिकेट टीम का लकी चार्म माना जाता है। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा है। यह 20, सितंबर 2019 को रिलीज होगी।