पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
टीवी डेस्क. दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर देखते हुए टेलीविजन के सेलिब्रिटीज भी अब सतर्क हो चुके हैं। जहां कुछ सेलेब्स मास्क पहनकर अपना बचाव कर रहे हैं वहीं कुछ अपने फैंस को वायरस से बचने की सलाह भी देते नजर आ रहे हैं।
कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने हाल ही में फ्लाइट में ट्रेवल किया था। अपने सफर की कुछ तस्वीरें कपिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। कोरोनावायरस से बचने के लिए कपिल तस्वीरों में हाथ जोड़े हुए और मास्क पहने दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने लिखा, ‘सावधानी में ही सुरक्षा है। हाथ मिलाने से इनकार’।
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दाहिया के साथ भोपाल में छुट्टियां बिता रही हैं। मुंबई से भोपाल सफर करते हुए दिव्यांका और विवेक ने कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की थीं जिनमें दोनों मास्क लगाए नजर आ रहे थे। दिव्यांका ने मास्क के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘कोरोना के समय प्यार’। वहीं विवेक दाहिया ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘खाना पीना कैसे कोरोना’। इस वीडियो में दोनों मास्क लगाए हुए कुछ खाने की कोशिश कर रहे हैं।
‘बिग बॉस 13’ फेम एक्टर आसिम रियाज जम्मू कश्मीर के एक इवेंट में शामिल होने वाले थे। मगर हाल ही में उन्होंने अपने लाइव वीडियो में फैंस को बताया कि वो कश्मीर नहीं आएंगे। इवेंट में ना जाने का कारण उन्होंने कोरोनावायरस का डर बताया है। एक्टर गुरमीत चौधरी ने कोरोनावायरस से बचने के लिए हाथ ना मिलाने की सलाह दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कोरोनावायरस से सुरक्षित रहें, प्लीज करो ना हैंड शेक सिर्फ करो नमस्ते’।
'बेहद 2' एक्टर शिविन नारंग हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो शूट करने के लिए किर्गिस्तान गए थे। सफर के दौरान शिविन ने अपनी कुछ मास्क पहने हुए तस्वीरें भी शेयर की थीं। तस्वीरों के साथ शिविन ने लिखा, ‘ये एक शॉर्ट वर्क ट्रिप थी, मैं एक म्यूजिक वीडियो के लिए गया हुआ था। पूरी दुनिया कोरोनावायरस की परेशानी से जूझ रही है और हर किसी को इस समस्या से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतनी चाहिए’।

एक्टर और कॉमेडियन अली अजगर ने एक आदमी का वीडियो शेयर किया है जो नाली के पानी से सब्जियों को साफ कर रहा है। इस वीडियो के साथ अली ने लिखा, ‘क्या हमे कोई वायरस छू सकता है? बोलो’।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.