• Hindi News
  • National
  • Bhojpuri Song Video Hd 2019, Bhojpuri Gane Video, Pawan Sing Bhojpuri Song Video, Khesari Lal Yadav

विंग कमांडर अभिनंदन पर भोजपुरी गायक पवन सिंह ने गाया ये भोजपुरी गाना, देखें वीडियो

4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी के चर्चे आज केवल भारत में ही नहीं हो रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया ने इस जाबाज़ का लोहा मान लिया है। सकुशल अभिनंदन की वतन वापसी हो चुकी है लोगों ने पूरे जोश के साथ अभिनंदन का स्वागत किया है। वही अब अभिनंदन की बहादुरी, साहस और जज्बे पर गाने भी बनने लगे हैं। हाल ही में भोजपुरी गायक पवन सिंह ने वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन पर भोजपुरी गाना बना दिया है। भोजपुरी एक्टर और गायक पवन सिंह का "अभिनंदन का अभिनंदन है" गाना बनते ही अब खूब धूम भी मचा रहा है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं, सुन रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। इस गाने के बोल इतने दमदार है कि आप भी सुनेंगे तो देशभक्ति का जज्बा आपके भीतर भी जाग उठेगा। पहले आप भी सुनिए येे भोजपुरी गाना। 

आपको बता दें कि भोजपुरी गायक और एक्टर पवन सिंह पहले भी देशभक्ति गीत बना चुके हैं जिन्हे लोग काफी पसंद कर चुके हैं। वही अब पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना काफी धूम भी मचा रहा है। यू ट्यूब पर लोग इसे खूब सर्च भी कर रहे हैं। इस गाने को आवाज़ दी है पवन सिंह ने तो गीत आर आर पंकज का है। वही म्यूज़िक छोटे बाबा ने दिया है।