हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने मई महीने में ही फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिलने वाले ब्याज में दूसरी बार कटौती की है। ऐसे में अगर आप निवेश के लिए कोई ऐसा विकल्प ढूंढ रहे हैं जिसमें आपका पैसा भी सुरक्षित रहे और आपको अच्छा रिटर्न भी मिलता रहे तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम आपने लिए सही ऑप्शन साबित हो सकती है। इसे फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी अकाउंट भी कहा जाता है। हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं।
इस स्कीम से जुड़ी खास बातें...
इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार ब्याज दरें इस प्रकार हैं।
समय | ब्याज दर(%) |
1 साल | 5.5 |
2 साल | 5.5 |
3 साल | 5.5 |
5 साल | 6.7 |
5 साल के लिए निवेश मिलता है टैक्स छूट का लाभ
इस स्कीम से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है और जिसने इसमें निवेश किया है उसकी सालाना आय में ये ब्याज जुड़ता है। भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 5 साल की अवधि जमा के तहत निवेश करने पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट करें
एसबीआई एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है
अवधि | आम नागरिकों के लिए नई दर (%) | वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई दर (%) |
7 से 45 दिन | 2.9 | 3.4 |
46 से 179 दिन | 3.9 | 4.4 |
180 से 210 दिन | 4.4 | 4.9 |
211 से एक साल | 4.4 | 4.9 |
एक साल से दो साल | 5.1 | 5.6 |
दो साल से तीन साल | 5.1 | 5.6 |
तीन साल से पांच साल | 5.3 | 5.8 |
पांच साल से 10 साल | 5.4 | 6.2 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.