देश में फिर एक बार रोजगार बढ़ने लगे हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से सितंबर 2021 में 15.41 लाख लोग जुड़े हैं जो, अगस्त 2021 की तुलना में 13% ज्यादा हैं। अगस्त में EPFO से 13.60 लाख सदस्य जुड़े थे।
सदस्य जोड़ने के मामले में महाराष्ट्र और हरियाणा आगे
राज्यों के योगदान की बात करें तो रोजगार के ज्यादातर अवसर महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक में पैदा हुए हैं। इन राज्यों से कुल 9.41 लाख ग्राहक जुड़े हैं। यह टोटल नेट पेरोल का करीब 61% है। लिंग की बात करें तो महिला ग्राहकों की संख्या 3.2 लाख है।
22 से 25 साल के 3.88 लाख सदस्य EPFO से जुड़े
पेरोल डेटा के मुताबिक, 22-25 साल के ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस उम्र के ग्राहकों की संख्या 4.12 लाख है। इसके बाद 18-21 साल उम्र कैटिगरी में 3.18 लाख ग्राहक जुड़े। इससे पता चलता है कि पहली बार नौकरी ज्वाइन करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।
वित्त वर्ष 2020-21 में 77.08 लाख नए सदस्य जुड़े
EPFO में हर महीने औसतन 7 लाख नए मेंबर जुड़ते हैं। 2020-21 में कुल 77.08 लाख नए सदस्य EPFO से जुड़े थे। EPFO की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में EPFO के साथ 78.58 लाख नए सदस्य जुड़े। इससे पिछले वित्त 2018-19 के दौरान यह आंकड़ा 61.12 लाख का रहा था। EPFO अप्रैल, 2018 से नए सदस्यों के आंकड़े जारी कर रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.