पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रिहायशी मकानों के बाजार में बड़ा सुधार आया है। पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर में देश के टॉप 8 शहरों में 61,593 घर बिके। यह जुलाई-सितंबर की बिक्री से 84% ज्यादा है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। हालांकि जुलाई से दिसंबर तक छह महीने में बिक्री एक साल पहले के मुकाबले 19% गिरी है। इस दौरान टॉप 8 शहरों में 94,997 मकान बिके। नाइट फ्रैंक के अनुसार दिसंबर तिमाही में घरों की बिक्री कोविड-19 से पहले की स्थिति में पहुंच गई है।
2020 में मकानों की बिक्री 37 पर्सेंट घटी
ऑफिस लीज और मकानों की बिक्री के आंकड़े तिमाही दर तिमाही आधार पर ग्रोथ दिखा रहे हैं। लेकिन सालाना आधार पर मकानों की बिक्री 37 पर्सेंट और ऑफिस स्पेस लीजिंग 35 पर्सेंट घटी है। 2020 में आठ अहम शहरों में 1,54,534 मकान बिके जबकि 2019 में 2,45,861 मकान बिके थे। इसी तरह पिछले साल 3.94 करोड़ वर्ग फुट स्पेस लीज पर दिया गया था जो 2019 में 6.06 करोड़ वर्ग फुट रहा था।
कुल बिक्री में 57% घर 50 लाख से ज्यादा कीमत वाले
रिपोर्ट में दिलचस्प बात यह सामने आई कि दूसरी छमाही में 50 लाख रुपए से ऊपर मकान की बिक्री टोटल सेल्स में लगभग 57% रही। इसका मतलब यह निकाला जा सकता है कि इस दौरान अफोर्डेबल मकानों की सेल्स कम रही।
बिक्री बढ़ने के 5 प्रमुख कारण
-लॉकडाउन के समय जो खरीद रुकी थी, वह अक्टूबर के बाद होने लगी
-होम लोन पर ब्याज की दरें अभी तक के सबसे निचले स्तर पर हैं
-डेवलपर्स ने दाम घटाए, साथ में खरीदारों को आकर्षक ऑफर भी दिया
-कोरोना के बाद परिवार अपनी बचत को घर खरीदने में लगा रहे हैं
-कुछ राज्यों ने रजिस्ट्री का रेट कम किया, उसका भी असर दिखा
मुंबई में सबसे ज्यादा 193% और पुणे में 143% ग्रोथ
बिक्री में सबसे ज्यादा मुंबई और पुणे में बढ़ी। मुंबई में 193% और पुणे में 143% ग्रोथ रही। नाइट फ्रैंक की चीफ इकोनॉमिस्ट रजनी सिन्हा ने कहा, महाराष्ट्र सरकार ने स्टांप फीस 3% कम कर दिया था। मुंबई और पुणे के मार्केट में इसी वजह से सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई। इन दोनों शहरों में रिहायशी मकानों की बिक्री में बढ़ोतरी का रुझान पूरे वित्त वर्ष में बने रहने की संभावना है, क्योंकि घटी स्टांप ड्यूटी का फायदा 31 मार्च तक मिलता रहेगा।
कुल बिक्री में मुंबई और पुणे का आधा हिस्सा
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल ने कहा, 'कोविड के बावजूद दूसरी छमाही में कुछ शहरों में मकानों की बिक्री उत्साह बढ़ाने वाली रही। इस दौरान जितने मकान बिके उसमें मुंबई और पुणे का आधा हिस्सा रहा। दूसरे राज्यों को भी ऐसे कदम उठाने चाहिए।'
लीज पर गया 271 पर्सेंट ज्यादा ऑफिस स्पेस
दिसंबर क्वॉर्टर में देश के आठ बड़े शहरों में 1 करोड़ 75 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लीज पर लिए गए। यह आंकड़ा सितंबर क्वॉर्टर के 47 लाख वर्ग फुट के मुकाबले 271 पर्सेंट ज्यादा है। बैजल के मुताबिक कमर्शियल ऑफिस स्पेस का परफॉर्मेंस इस दशक में सबसे अच्छा रहा है। लीज एक्टिविटी बढ़ने से पता चलता है कि कंपनियों ने विस्तार योजनाओं पर काम तेज कर दिया है।
IT कंपनियों ने लीज पर लिया सबसे ज्यादा स्पेस
दूसरी छमाही में लीज पर सबसे ज्यादा 41 पर्सेंट स्पेस IT और ITeS सेक्टर ने लिया। 16 पर्सेंट स्पेस बैंकिंग सर्विसेज, फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर के अलावा मैन्युफैक्चरिंग ने लिया। दूसरी छमाही में ऑफिस स्पेस की लीज के मामले में बेंगलुरु आगे रहा। वहां 75 लाख वर्ग फुट स्पेस के लिए लीज हुए जो पिछले साल से 8% ज्यादा थे।
देशभर में मकानों की बिक्री का ट्रेंड
शहर | मार्च तिमाही | जून तिमाही 2020 | सितंबर तिमाही | दिसंबर |
मुंबई | 15,959 | 2,687 | 7,635 | 22,407 |
NCR | 5,446 | - | 6,147 | 9,641 |
बेंगलुरु | 8,693 | 3,484 | 4,912 | 6,490 |
पुणे | 7,813 | 2,235 | 4,918 | 11,952 |
चेन्नई | 2,981 | - | 3,085 | 2,588 |
हैदराबाद | 3,808 | 974 | 1,609 | 3,651 |
कोलकाता | 2,937 | - | 3,921 | 2,054 |
अहमदाबाद | 2,268 | 252 | 1,176 | 2,810 |
कुल | 49,905 | 9,632 | 33,403 | 61,593 |
स्रोत: नाइट फ्रैंक
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.