आज यानी गुरुवार (2 फरवरी) को सेंसेक्स 224 अंकों की तेजी के साथ 59,932 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि निफ्टी में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी 6 अंकों की गिरावट के साथ 17,610 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी देखने मिली। वहीं 14 शेयरों में ही गिरावट रही। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर आज 27% टूटा है।
ऑलटाइम हाई पर सोना
आज सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सोना 58 हजार 882 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इससे पहले बुधवार को सोना 57 हजार 910 रुपए पर बंद हुआ था।
उधर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी आज शानदार तेजी देखने को मिली। सर्राफा बाजार में ये 71 हजार 576 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई है। 1 फरवरी को ये 69 हजार 445 हजार पर थी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.