अडाणी ग्रुप के प्रमोटर्स ने1.1 बिलियन डॉलर के लोन का पेमेंट समय से 19 महीने पहले ही कर दिया है। सितंबर 2024 में इसकी मैच्योरिटी होनी थी। इससे अडाणी ग्रुप की तीन कंपनी- अडाणी पोर्ट्स, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी ट्रांसमिशन के गिरवी रखे शेयर रिलीज हो जाएंगे। ग्रुप ने कहा कि हाल के बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए ऐसा किया गया है।
प्रमोटर होल्डिंग्स के 12% शेयर रिलीज होंगे
अडाणी पोर्ट के 168.27 मिलियन शेयर या प्रमोटर होल्डिंग्स के 12% शेयर रिलीज होंगे। अडाणी ट्रांसमिशन के 11.77 मिलियन शेयर या प्रमोटर होल्डिंग के 1.4% और अडाणी ग्रीन एनर्जी के 27.56 मिलियन शेयर या प्रमोटर होल्डिंग के 3% शेयर रिलीज होंगे। अडाणी पोर्ट के प्रमोटर होल्डिंग की 17.3% गिरवी शेयर की हिस्सेदारी घटकर 5.31% पर आ जाएगी।
अडाणी पोर्ट के शेयर 8.63% भागे
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अडाणी ग्रीन के शेयर 5.00% गिरकर 889.10 रुपए पर और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर 10.00% गिरे। ये 1,256.45 रुपए पर बंद हुए। हालांकि, आज अडाणी पोर्ट के शेयर 8.63% चढ़कर 541.90 रुपए पर बंद हुए।
अडाणी अमीरों की लिस्ट में 18वें स्थान पर खिसके
शेयरों में गिरावट के बाद गौतम अडाणी की नेटवर्थ 60 बिलियन डॉलर हो गई है। पिछले साल ये 150 बिलियन डॉलर के करीब थी। सोमवार को जारी हुई फोर्ब्स की अमीरों की रियल टाइम लिस्ट में अडाणी 18वें स्थान पर आ गए। शुक्रवार को वह 22वें स्थान पर खिसक गए थे। 27 फरवरी के पहले अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे और एशिया में पहले नंबर पर थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.