• Hindi News
  • Business
  • Bank Holidays April 2023 List Update; Mahavir Jayanti | Good Friday, Shab e Baraat

अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक:2 दिन की छुट्‌टी से हुई महीने की शुरुआत, देखें पूरी हॉलिडे लिस्ट

नई दिल्ली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आज यानी 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2023-24 शुरू हो गया है। इसके पहले महीने यानी अप्रैल में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 9 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

दो दिन की छुट्टी से होगी महीने की शुरुआत
इस महीने की शुरुआत दो दिनों की छुट्टी के साथ हुई है। 1 अप्रैल को बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग और 2 अप्रैल को रविवार के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा अप्रैल में इस बार अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, ईद-उल-फित्र सहित कई और मौकों पर बैंक बंद रहेंगे।

इस महीने कई लॉन्ग वीकेंड
इस महीने अलग-अलग जगहों के हिसाब से 3 लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं। पहला 7 से 9 अप्रैल, दूसरा 14 से 16 अप्रैल और तीसरा 21 से 23 अप्रैल। इसके अलावा यह महीना छुट्‌टी के साथ खत्म होगा। 30 अप्रैल को रविवार है।

ये खबरें भी पढ़े

आज से हुए 13 बड़े बदलाव: सोना महंगा होगा, लेकिन स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब ज्यादा ब्याज
आज यानी 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर 2023-24 शुरू हो गया है। यह नया साल अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है।

वहीं आज से सोने और ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20% से बढ़कर 25% हो गया है, इससे इसकी कीमत बढ़ सकती है। पेनकिलर्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं भी महंगी हो गई हैं। हम आपको ऐसे ही 13 बदलावों के बारे में बता रहे हैं, जिनका आप पर सीधा असर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

होंडा SP125 भारत में लॉन्च: फुली डिजिटल मीटर के साथ मिलेगा नया OBD-2 कंप्लाइंट इंजन
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपडेटेड होंडा SP125 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 125cc की प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल में फुली डिजिटल मीटर और BS6 फेज-2 के नए एमिशन नॉर्म्स के अनुसार OBD-2 कंप्लाइंट इंजन दिया है। बाइक ई-20 पेट्रोल पर भी दौड़ेगी।

कंपनी ने बाइक को दो वैरिएंट में पेश किया है। इसके अलॉय व्हील्स के साथ फ्रंट ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत 85,131 रुपए है और अलॉय वैरिएंट वाले फ्रंट डिस्क ब्रेक की कीमत 89,131 रुपए है, सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें