महिला उद्यमियों के लिए सबसे मुफीद बेंगलुरू:विश्व के 55 शहरों की लिस्ट में दिल्ली और मुंबई भी शामिल, टॉप पर न्यूयॉर्क

नई दिल्ली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई को महिला उद्यमियों के लिए काम करने योग्य शीर्ष 55 वैश्विक शहरों में शामिल किया गया है। ये शहर महिला कारोबारियों को लाभकारी माहौल प्रदान कर रहे हैं।

डेल टेक्नोलॉजीज-2023 वूमन एंटरप्रेन्योर सिटीज (डब्ल्यूई सिटीज) इंडेक्स के मुताबिक, भारत में महिला उद्यमियों के लिए बेंगलुरू काम करने के लिहाज से सबसे अनुकूल शहर है। इस मामले में बेंगलुरू दुनिया में 5वें नंबर पर है।

पेरिस और वॉशिंगटन डीसी से आगे बेंगलुरू ​​​​​​
रिपोर्ट में बताया गया कि यह पहली बार है जब पेरिस और वॉशिंगटन डीसी जैसे शहरों से आगे बेंगलुरू इस सूची में है। डेल टेक्नोलॉजीज इंडिया की निदेशक और महाप्रबंधक स्वाति मिश्रा ने कहा, "महिला उद्यमी प्रौद्योगिकी कौशल को महत्वपूर्ण मानती हैं, लेकिन डिजिटल युग में नेविगेट करने में सक्षम होने के लिए समझ के साथ प्रतिस्पर्धा करती हैं।"

मुंबई पहली बार इस लिस्ट में शामिल
इस बार सूचकांक में दुनियाभर के 5 नए शहरों को शामिल किया गया है। इसमें मुंबई के अलावा मोंटपेलियर, ऑकलैंड, वेलिंगटन और हैम्बर्ग हैं। यह भारत का तीसरा शहर है, जो इस सूचकांक में शामिल किया गया है। इससे पहले दिल्ली को भी इसमें जगह मिली है।

खबरें और भी हैं...