पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Business
  • Bentley Launches New Car, Priced At Rs 14 Crore; 5 Thousand Years Old Wood Used In Its Interior

बेंटले ने नई कार लॉन्च की, कीमत 14 करोड़ रु; इसके इंटीरियर में 5 हजार साल पुरानी लकड़ी का इस्तेमाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंटले ने फिर इसे ऑनलाइन प्रदर्शित किया। - Dainik Bhaskar
बेंटले ने फिर इसे ऑनलाइन प्रदर्शित किया।
  • फॉक्सबैगन की सहायक कंपनी बेंटले इस मॉडल की सिर्फ 12 कारें ही बनाएगी

नई दिल्ली. ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता बेंटले ने अपनी नई कार म्यूलिनर बाकलर ऑनलाइन लॉन्च किया है। कार के अंदर की डिजाइन को 5 हजार साल पहले गिरे पेड़ों की लकड़ियों से बनाया गया है। कंपनी ने इस रुफलेस कार की कीमत 14 करोड़ रुपए रखी है। फॉक्सबैगन की सहायक कंपनी बेंटले इस मॉडल की सिर्फ 12 कारें ही बनाएगी।


कंपनी इस मॉडल को जेनेवा मोटर शो में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह ऑटो शो रद्द करना पड़ा। बेंटले ने फिर इसे ऑनलाइन प्रदर्शित किया।

बेंटले ने फिर इसे ऑनलाइन प्रदर्शित किया।
बेंटले ने फिर इसे ऑनलाइन प्रदर्शित किया।

खबरें और भी हैं...