पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। इसमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए मुंबई स्थित देश के सबसे बड़े डायमंड एक्सचेंज भारत डायमंड बोर्स ने ऑपरेशन बंद कर दिया है। भारत डायमंड बोर्स की ओर से सदस्यों को भेजी गई जानकारी में कहा गया है कि 5 अप्रैल 2021 को रात 8 बजे से एक्सचेंज का ऑपरेशन अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है।
महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों को देखते हुए लिया फैसला
भारत डायमंड बोर्स ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों को देखते हुए भारत डायमंड बोर्स को बंद करने का फैसला किया गया है। भारत डायमंड बोर्स मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लैक्स में स्थित है। यह करीब 20 एकड़ में फैला हुआ है। इस एक्सचेंज में करीब 2500 छोटे-बड़े कारोबारी ट्रेडिंग करते हैं।
कारोबारियों से जरूरी चींजें घर ले जाने को कहा
भारत डायमंड बोर्स कॉम्प्लैक्स में कस्टम्स हाउस, बैंक और अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स भी हैं जो जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड से जुड़ी सेवाएं प्रदान करते हैं। डायमंड एक्सचेंज ने सभी सदस्यों से कहा है कि वे अपना परिसर खाली करने से पहले चेकबुक, लैपटॉप और अन्य जरूरी कागजात घर ले जाएं। साथ ही सदस्यों से आग्रह किया गया है कि सुरक्षा की आवश्यकता को देखते हुए अलार्म सिस्टम को चालू रखें।
बीते 24 घंटे में 95 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
देश में कोरोना का बढ़ता ग्राफ डरा रहा है। बीते 24 घंटे में 96,563 नए मरीज मिले, 50,095 ठीक हुए और 445 ने जान गंवाई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 7.84 लाख हो गई है। इनमें बीते छह दिन से 30,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अनुमान है कि आज यह 8 लाख के पार हो सकता है।देश में अब तक करीब 1.27 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.17 करोड़ ठीक हुए हैं और 1.65 लाख ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
महाराष्ट्र में 47,288 नए मरीज मिले
यहां सोमवार को 47,288 नए मरीज मिले। 26,252 मरीज ठीक हुए और 155 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 30.57 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 25 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं, जबकि 56,033 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 4.51 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। मुंबई में बीते 24 घंटे में 9879 नए मरीज मिले, जबकि 3371 मरीज ठीक हुए। बीते 24 घंटों में मुंबई में 21 मरीजों की मौत हुई है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.