पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 162.94 अंक ऊपर 40,707.31 पर और निफ्टी 40.85 अंक ऊपर 11,937.65 पर बंद हुआ है। बाजार में बैंकिंग और मेटल शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स 327 अंक ऊपर बंद हुआ है। जबकि ऑटो और आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में पावर ग्रिड का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ है। भारती एयरटेल का शेयर 3% ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा हिंडाल्को और टाटा स्टील के शेयरों में भी 2-2 फीसदी की बढ़त रही। जबकि ब्रिटानिया के शेयर में 4% की गिरावट रही। इसके अलावा टीसीएस और एसबीआई के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। सुबह बीएसई सेंसेक्स 222.77 अंक ऊपर 40,767.14 पर और निफ्टी 61.75 अंक ऊपर 11,958.55 स्तर पर खुला था।
निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप गेनर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
पावर ग्रिड | 164.30 | 4.52 |
भारती एयरटेल | 419.50 | 3.58 |
टाटा स्टील | 403.70 | 2.88 |
हिंडाल्को | 185.75 | 2.74 |
गेल | 87.85 | 2.51 |
बीएसई पर करीब 48% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही
दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी
मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.40% की बढ़त के साथ 113.37 अंक ऊपर 28,308.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक भी 43.49 अंकों की तेजी के साथ 11,677.80 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.47% की बढ़त के साथ 3,443.12 के स्तर पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर यूरोपियन शेयर मार्केट में मंगलवार को बिकवाली देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ था। जबकि फ्रांस का CAC इंडेक्स और जर्मनी का DAX इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 72 .42 अंक ऊपर 23,639.50 स्तर पर बंद हुआ है। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 3325.02 अंक पर बंद हुआ है।
क्लोजिंग बेल : बीएसई सेंसेक्स 162.94 अंक ऊपर 40,707.31 पर और निफ्टी 36.70 अंक ऊपर 11,933.50 स्तर पर
02:00 PM बीएसई सेंसेक्स 101.52 अंक नीचे 40,442.85 पर और निफ्टी 35.90 अंक नीचे 11,860.90 स्तर पर कारोबार कर रहा है
01:57 PM निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 280 अंकों की गिरावट है। ब्रिटानिया का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है।
12:43 PM बीएसई सेंसेक्स 371.81 अंक ऊपर 40,906.18 पर और निफ्टी 100.37 अंक ऊपर 11,997.15 स्तर पर कारोबार कर रहा है।
12:42 PM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 474 अंकों की बढ़त है। बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है।
11:59 AM बीएसई ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 11 ऑटो कंपनियों के शेयरों बढ़त है। जबकि 4 के शेयरों में गिरावट है। इसमें हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।
11:57 AM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल सभी 10 मेटल कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। टाटा स्टील, वेदांता और जिंदल स्टील के शेयरों में 3-3 फीसदी की तेजी है।
11:02 AM बीएसई सेंसेक्स 356.87 अंक ऊपर 40,901.24 पर और निफ्टी 95.00 अंक ऊपर 11,991.80 स्तर पर कारोबार कर रहा है।
09:30 AM निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स; इंडसइंड बैंक और बीपीसीएल के शेयरों में 3-3 फीसदी की तेजी है।
09:15 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों में तेजी है। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयरों में गिरावट है।
09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 222.77 अंक ऊपर 40,767.14 पर और निफ्टी 61.75 अंक ऊपर 11,958.55 स्तर पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.