• Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: 18 November 2022 Share Market, Trade BSE,5Nifty, Sensex Live News Updates

लगातार दूसरे दिन गिरावट में बंद हुआ बाजार:सेंसेक्स 87 अंक गिरकर 61,663 पर बंद, निफ्टी 36 अंक टूटा; ऑटो के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे

4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (18 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट आई है। सेंसेक्स 87 अंकों की गिरावट के साथ 61,663 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 36 अंक बढ़कर 18,307 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं सिर्फ 10 शेयरों में गिरावट रही। लगातार दूसरे दिन बाजार गिरावट में बंद हुआ है।

M&M-बजाज ऑटो टॉप लूजर
HCL टेक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, SBI, इंफोसिस, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक समेत 14 शेयर्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। M&M, बजाज ऑटो, NTPC, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, मारुति, सिप्ला, कोल इंडिया समेत 35 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे। वहीं एक शेयर में कोई चेंज नहीं हुआ।

ऑटो सेक्टर में 1.18% की गिरावट
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 में गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा ऑटो सेक्टर में 1.18% की गिरावट रही। बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, IT, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, FMCG और मीडिया सेक्टर में गिरावट रही। सिर्फ PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में तेजी देखने को मिली।

सोने और चांदी में तेजी, रुपया कमजोर
वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 52,953 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये 61,320 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे कमजोर हुआ।

गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को भी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 230 अंकों की गिरावट के साथ 61,750 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 65 अंक बढ़कर 18,343 के स्तर पर पहुंच गया था।

खबरें और भी हैं...