• Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: 7 February 2023 Share Market, Trade BSE,5Nifty, Sensex Live News Updates, Gautam Adani, Adani Enterprises

अडाणी एंटरप्राइजेज 15% और विल्मर 5% चढ़ा:पावर, गैस और ट्रांसमिशन में 5% की गिरावट; सेंसेक्स 220 अंक टूटा

मुंबई4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (7 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 220 अंकों की गिरावट के साथ 60,286 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 50 अंक गिरकर 17,714 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 9 शेयरों में तेजी रही।

अडाणी एंटरप्राइजेज 15% चढ़ा
बाजार की गिरावट के बीच अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15% की तेजी के साथ 1,813 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले यह शेयर 13 दिन में करीब 55% तक टूटा था। वहीं अडाणी विल्मर 5% चढ़ा।

इसके अलावा अडाणी ग्रुप की हाल ही में खरीदी गई कंपनी NDTV में 0.44% , ACC में 1.14% और अंबुजा सीमेंट में 2.16% की तेजी आई है। हालांकि, अडाणी टोटल गैस, पावर और ग्रीन 5% टूटा है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

ऑटो और FMCG सेक्टर में 1% की गिरावट
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में गिरावट देखने को मिली। FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.16% की गिरावट रही। वहीं ऑटो सेक्टर में भी 1% की गिरावट दिखी। इसके अलावा IT, मीडिया, मेटल, फार्मा, PSU बैंक में भी गिरावट दिखी। केवल निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में मामूली बढ़त रही।

अडाणी पोर्ट का मुनाफा 13% कम हुआ
इस बीच अडाणी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZL) ने आज Q3FY23 रिजल्ट की घोषणा की। कंपनी के मुनाफे में 13% की गिरावट दर्ज की गई है। यह एक साल पहले के इसी तिमाही के 1,535 करोड़ रु. के मुकाबले 1,337 करोड़ रुपए रहा। ऑपरेशन से अडानी पोर्ट्स का रेवेन्यू 18% (YoY) बढ़कर Q3 FY23 में 4,786.17 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में यह 4,071.98 करोड़ रुपए था।

अडाणी ट्रांसमिशन का मुनाफा 78% बढ़ा
अडानी ट्रांसमिशन ने 6 फरवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी का मुनाफा इस तिमाही में 78% बढ़कर 474.72 करोड़ रुपए हो गया है। ये पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 267 करोड़ रुपए था। वहीं कंपनी का टोटल रेवेन्यू 3,551.7 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,911.7 करोड़ रुपए के मुकाबले 22% ज्यादा है।

कंपनी ने कहा था कि डिस्ट्रीब्यूशन लॉसेज घटकर 5.6% हो गए हैं। कलेक्शन एफिशिएंसी 100% से ऊपर रही। हालांकि, हाल के समय में कोयले की कीमतों और बिजली खरीद लागत में बढ़ोतरी का प्रभाव मंथली बिलिंग में फ्यूल एडजस्टमेंट चार्जेज की रिकवरी से आंशिक रूप से ऑफसेट हो गया है।

सोमवार को गिरकर बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (6 फरवरी 22) को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 334 अंकों की गिरावट के साथ 60,506 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 89 अंक गिरकर 17,764 पर आ गया था।