पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सप्ताह में कारोबार के आखिरी दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स 677.23 अंक ऊपर और निफ्टी 224.30 पॉइंट ऊपर खुले। ट्रेडिंग के दौरान बाजार 1300 अंकों से ज्यादा ऊपर चढ़ गया। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 1265.66 अंक या 4.23% ऊपर 31,159.62 पर और निफ्टी 363.15 पॉइंट या 4.15% ऊपर 9,111.90 का करोबार किया। इससे पहले बुधवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 173.25 अंक नीचे 29,893.96 पर और निफ्टी 43.45 पॉइंट नीचे 8,748.75 पर बंद हुए थे। बता दें कि इस सप्ताह ट्रेडिंग का आज आखिरी दिन था। शुक्रवार, 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। वहीं, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है।
बाजार में बढ़त के मुख्य कारण
बीएसई ऑटो सेक्टर के शेयरों में 17% तक की बढ़त
कंपनी | बढ़त (%) |
टाटा मोटर्स | 10.36% |
मारुति | 13.16% |
हीरो मोटोकॉर्प | 9.65% |
मदरसन सुमी सिस्टम | 17.54% |
अपोलो टायर्स | 7.61% |
बजाज ऑटो | 8.86% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा | 16.74% |
कमिंस इंडिया | 7.17% |
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज | 6.18% |
बीएसई पर करीब 21 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत
भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की बढ़त के साथ 76.11 के स्तर पर जा पहुंचा। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से स्थानीय मु्द्रा को मजबूती मिली, जबकि कोरोना वायरस महामारी को लेकर आशंकाएं अभी भी बनी हुई हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 76.11 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की मजबूती दर्शाता है।
अमेरिका और चीन के बाजार बढ़त के साथ बंद
अमेरिकी बाजार के साथ दुनिया के कई बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 3.44 फीसदी की बढ़त के साथ 779.71 अंक ऊपर 23,433.60 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.58 फीसदी बढ़त के साथ 203.64 अंक ऊपर 8,090.90 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.41 फीसदी बढ़त के साथ 90.57 पॉइंट ऊपर 2,749.98 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.63 पॉइंट चढ़कर 2,822.00 पर बंद हुआ। जापान, इटली, जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
कोरोना से देश में अब तक 200 मौतें
कोरोना संकमण से देश में मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को दो लोगों की मौत हुई। जम्मू में 69 साल महिला की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, वह उधमपुर जिले की रहने वाली थी। उसे सीने में दर्द और सांस लेने की शिकायत थी। वहीं, पंजाब में 55 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस मरीज को डायबिटीज और हाइपरटेंशन की भी शिकायत थी। इससे पहले, बुधवार को देश में 27 संक्रमितों की मौत हुई थी। अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी इन आंकड़ों के साथ देश में मरने वालों की संख्या 200 हो गई है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 149 मौतों की पुष्टि की है।
क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 1265.66 अंक ऊपर 31,159.62 पर और निफ्टी 350.20 पॉइंट ऊपर 9,098.95 पर बंद हुआ।
03:15 PM सेंसेक्स 1300.84 अंक ऊपर 31,194.80 पर और निफ्टी 372.55 पॉइंट ऊपर 9,121.30 पर कारोबार कर रहे हैं।
03:05 PM सेंसेक्स 1240.85 अंक ऊपर 31,134.81 पर और निफ्टी 356.35 पॉइंट ऊपर 9,105.10 पर कारोबार कर रहे हैं।
02:44 PM बीएसई सेंसेक्स 30 के 4 शेयरों में गिरावट है, जबकि 26 शेयरों में बढ़त बनी हुई है।
02:24 PM सेंसेक्स 931.10 अंक ऊपर 30,825.06 पर और निफ्टी 272.90 पॉइंट ऊपर 9,021.65 पर कारोबार कर रहे हैं।
01:46 PM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर सटॉक्स; सिप्ला, मारुति और बजाज-ऑटो के शेयर टॉप पर
01:25 PM सेंसेक्स 1212.28 अंक ऊपर 31,106.24 पर और निफ्टी 353.40 पॉइंट ऊपर 9,102.15 पर कारोबार कर रहे हैं।
01:07 PM बीएसई सेंसेक्स 30 के लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में उछाल है।
01:05 PM सेंसेक्स 1130.60 अंक ऊपर 31,024.56 पर और निफ्टी 334.25 पॉइंट ऊपर 9,083.00 पर कारोबार कर रहे हैं।
01:00 PM सेंसेक्स 1071.32 अंक ऊपर 30,965.28 पर और निफ्टी 314.65 पॉइंट ऊपर 9,063.40 पर कारोबार कर रहे हैं।
खुदरा महंगाई दर फरवरी की 6.58% के मुकाबले मार्च में घटकर 5.93% रह सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के 40 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में यह अनुमान सामने आया है। खाद्य वस्तुएं और ईंधन सस्ता होने और लॉकडाउन की वजह से महंगाई दर में कमी आने की उम्मीद है।
12:33 PM सेंसेक्स 1198.31 अंक ऊपर 30,978.81 पर और निफ्टी 314.35 पॉइंट ऊपर 9,063.10 पर कारोबार कर रहे हैं।
12:17 PM निफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स
11:58 AM सेंसेक्स 1006.07 अंक ऊपर 30,900.03 पर और निफ्टी 297.55 पॉइंट ऊपर 9,046.30 पर कारोबार कर रहे हैं।
11:37 AM सेंसेक्स 881.33 अंक ऊपर 30,775.29 पर और निफ्टी 263.75 पॉइंट ऊपर 9,012.50 पर कारोबार कर रहे हैं।
11:24 AM बीएसई सेंसेक्स के ज्यादातर इंडेक्स में बढ़त बनी हुई है।
11:14 AM सेंसेक्स 654.60 अंक ऊपर 30,548.56 पर और निफ्टी 197.00 पॉइंट ऊपर 8,945.75 पर कारोबार कर रहे हैं।
10:36 AM निफ्टी आज 224 अंक ऊपर खुला, अभी ये 257.05 पॉइंट ऊपर 9,005.80 पर कारोबार कर रहा है; इसमें 2.94% की बढ़त है
10:24 AM सेंसेक्स 824.61 अंक ऊपर 30,718.57 पर और निफ्टी 242.85 पॉइंट ऊपर 8,991.60 पर कारोबार कर रहे हैं।
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप और उससे निपटने के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन के कारण भारत में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लगभग 40 करोड़ लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। इससे उनकी नौकरियों और कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 40 करोड़ लोगों को और गरीबी में धकेल देगा।
चालू वित्त वर्ष यानी 2020-21 में देश की जीडीपी ग्रोथ घटकर सिर्फ 1.6% रह सकती है। अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन साक्श ने कोरोनावायरस और लॉकडाउन जैसी स्थितियों की वजह से यह अनुमान जारी किया है। यह अब तक के सबसे खराब अनुमानों से एक है। गोल्डमैन साक्श के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि आर्थिक संकट से निपटने के लिए सरकार उतनी आक्रामक नजर नहीं आ रही जितनी होनी चाहिए।
09:46 AM बीएसई सेंसेक्स ऑटो सेक्टर की सभी कंपनियों के शेयरो में उछाल है; टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 8.65% की बढ़त है।
09:36 AM सेंसेक्स 921.69 अंक ऊपर 30,815.65 पर और निफ्टी 270.80 पॉइंट ऊपर 9,019.55 पर कारोबार कर रहे हैं।
09:32 AM बैंकिंग सेक्टर आज 554.85 अंको की बढ़त के साथ खुला; अभी सभी 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।
09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 के लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में उछाल है।
09:15 AM सेंसेक्स 705.23 अंक ऊपर 30,599.19 पर और निफ्टी 171.85 पॉइंट ऊपर 8,920.60 पर कारोबार कर रहे हैं।
नए कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में चल रहे लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे लोगों और कारोबारियों को राहत देने के लिए आयकर विभाग 5 लाख रुपए तक का लंबित रिफंड तुरंत जारी करेगा। इसका लाभ करीब 14 लाख करदाताओं को मिलेगा। सरकार ने बुधवार को सभी कारोबारी संस्थाओं और व्यक्तियों को 5 लाख रुपए तक के सभी आयकर रिफंड तुरंत जारी करने का फैसला किया।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.