पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शेयर बाजार में मंगलवार को मामूली बढ़त दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 7.09 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 49,751.41 पर बंद हुआ है। सुबह इंडेक्स कारोबार के दौरान दिन के सबसे ऊंचे स्तर 50,327.31 तक भी छुआ। 22 फरवरी को इंडेक्स 1,145 अंकों की गिरावट के साथ 49,744.32 पर बंद हुआ था।
कोटक सिक्योरिटीज में एक्जीक्यूटिव वाइस प्रसिडेंट (इक्विटी टेक्निकल रिसर्च) श्रीकांत चौहान ने कहा कि अगर बाजार के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 14,630 और सेंसेक्स 49,600 के स्तर को तोड़ते हैं, तो गिरावट जारी रहेगी। निफ्टी फिसलकर 14,530 और सेंसेक्स 49,300 के स्तर तक आ सकता है। गिरावट के बीच निवेशकों को खरीदारी की सलाह होगी।
निवेशकों ने मेटल और रियल्टी सेक्टर में जमकर खरीदारी की। नतीजतन, निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.89% और रियल्टी इंडेक्स 2.70% ऊपर बंद हुए हैं, जबकि बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स में ONGC का शेयर सबसे ज्यादा 5.64% की बढ़त के साथ बंद हुआ है। कोटक बैंक का शेयर 3.77% नीचे बंद हुआ है।
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए...
एक्सचेंज पर 54% शेयरों में बढ़त
एक्सचेंज पर 3,081 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,681 शेयरों में बढ़त और 1,239 में गिरावट रही। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 201.52 लाख करोड़ रुपए हो गया है। कल यह 200.26 लाख करोड़ रुपए रहा था। NSE निफ्टी भी 32.10 अंक ऊपर 14,707.80 पर बंद हुआ है। NSE प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 893.25 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 919.88 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
हेरंबा इंडस्ट्रीज का IPO 65% सब्सक्राइब हुआ
एग्रोकेमिकल कंपनी हेरंबा इंडस्ट्रीज का IPO 23 फरवरी से खुल गया है। पहले दिन 65% सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.28 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी को 45.33 लाख शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि 69.81 लाख शेयर जारी किए गए हैं। यह पब्लिक इश्यू 25 फरवरी को बंद हो जाएगा।
कंपनी IPO के जरिए 625 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा। इसका प्राइस बैंड 626-627 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।कंपनी ने 22 फरवरी को एंकर निवेशकों से 187.5 करोड़ रुपए जुटाए थे, जिसके लिए 29.90 लाख शेयर भी जारी किए।
जापान, हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजारों में तेजी
ग्लोबल मार्केट में मंगलवार को भी उतार-चढ़ाव है। जापान का निक्केई इंडेक्स 138 अंकों की बढ़त के साथ 30,156 पर बंद हुआ है। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग 366 अंक ऊपर 30,686 पर और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 49 अंक ऊपर 7,110 पर बंद हुआ है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं। इससे पहले यूरोपियन मार्केट सोमवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि अमेरिका का नैस्डैक इंडेक्स 2.46% की गिरावट के साथ 13,533 पर बंद हुआ था।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.