पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बाजार में लगातार जारी बढ़त पर आज ब्रेक लग गया। BSE सेंसेक्स 263 अंक नीचे 48,174.06 पर बंद हुआ है। इंडेक्स ने दिन के निचले स्तर से 310 अंक रिकवर किया। यह इंट्राडे में 47,864.14 तक फिसल गया था। इसकी गिरावट में रिलायंस, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, HUL के शेयर सबसे आगे रहे। ओवरऑल मार्केट में निवेशकों ने सबसे ज्यादा IT और FMCG सेक्टर के शेयर बेचे। इससे पहले सेंसेक्स लगातार 9 कारोबारी दिनों से बढ़त के साथ बंद हो रहा था।
BSE पर 48% शेयरों में गिरावट रही
चौतरफा गिरावट के बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 192.41 लाख करोड़ रुपए रहा, जो एक समय 193 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। बुधवार को BSE पर 3,233 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें से 1,567 के शेयरों में गिरावट रही। यानी एक्सचेंज पर 48% शेयरों में गिरावट रही। एक्सचेंज पर कुल 184 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा, जबकि 521 के शेयरों में अपर सर्किट लगा। कल सेंसेक्स 48,437.78 और निफ्टी 14,199.50 पर बंद हुए थे।
निफ्टी 14,200 लेवल के पार बंद
दूसरी ओर NSE पर निफ्टी इंडेक्स 53.25 अंक नीचे 14,146.25 पर बंद हुआ। इसमें ITC और रिलायंस के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, HCL टेक और एक्सिस बैंक के शेयर भी 1-1% नीचे बंद हुआ है। वहीं, पावर ग्रिड का शेयर 4.39% ऊपर 196.25 रुपए के प्राइस पर बंद हुए हैं। हिंडाल्को, गेल और श्री सीमेंट के शेयरों में भी 3-3% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। NSE पर 1,049 कंपनियों के शेयर गिरावट और 869 के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
गिरावट के बीच निवेशकों ने मेटल, बैंकिंग और रियल्टी की खरीदारी
निवेशकों ने गिरावट के बीच NSE पर बैंकिंग और मेटल शेयरों में खरीदारी की। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.29% ऊपर बंद हुआ है। इसमें हिंदुस्तान जिंक का शेयर 7.61% ऊपर बंद हुआ, जबकि सरकारी कंपनी सेल का शेयर 3.01% नीचे बंद हुआ है। इसी तरह बैंकिंग इंडेक्स में IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर 7.30% ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा RBL बैंक के शेयर में 5.16% की तेजी रही। रियल्टी सेक्टर में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 3.68% ऊपर बंद हुआ है।
बाजार में गिरावट के बड़ी वजह
एशियाई बाजार सपाट बंद
आज एशियाई बाजारों शुरुआती गिरावट के बाद हल्की रिकवरी दर्ज की गई। इसमें हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 58 अंकों की बढ़त के साथ 27,708 पर बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 22 अंक ऊपर 3,550 पर बंद हुआ है। दूसरी ओर जापान का निक्केई इंडेक्स 109 अंक नीचे 27,049 पर बंद हुआ है।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.