पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का मार्केट कैप आज 3.50 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों को बहुत समय बाद खुशी हुई। आज यह शेयर 5 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 2200 रुपए के पार पहुंच गया। जबकि अदानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बेतहाशा तेजी रही। अदानी ट्रांसमिशन 6 पर्सेंट बढ़ा तो अदानी गैस 16 पर्सेंट बढ़ा। अदानी पावर भी 6 पर्सेंट बढ़ा।
सेंसेक्स 1,147 अंकों की बढ़त के साथ 51,444.65 पर बंद हुआ
BSE सेंसेक्स 1,147 अंकों की बढ़त के साथ 51,444.65 पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने दिन के सबसे ऊंचे लेवल 51,539 को भी छुआ। इससे पहले इंडेक्स ने 25 फरवरी को 51,039.31 के लेवल पर बंद हुआ था। बढ़त के चलते लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप रिकॉर्ड 210.10 लाख करोड़ रुपए हो गया है। सुबह सेंसेक्स 441.32 अंक ऊपर 50,738.21 पर खुला था।
सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी
निवेशकों ने सबसे ज्यादा सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी की। इसीलिए निफ्टी PSU बैंक और मेटल इंडेक्स 3-3% की बढ़त के साथ बंद हुए हैं, जबकि ऑटो सेक्टर में बिकवाली के चलते ऑटो इंडेक्स 0.66% की गिरावट के साथ 10,673.10 पर बंद हुआ है। NSE पर निफ्टी इंडेक्स भी 326 अंकों की बढ़त के साथ 15,245.60 पर बंद हुआ है। कल BSE सेंसेक्स 447.05 अंकों की बढ़त के साथ 50,296.89 पर और निफ्टी 157.55 अंक ऊपर 14,919.10 पर बंद हुआ था।
LKP सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड एस रंगनाथन के मुताबिक, शेयर बाजार में दोपहर बाद नाटकीय बढ़त के चलते BSE मेटल और बैंक फाइनेंस इंडेक्स 2.3% से ज्यादा चढ़ें। निवेशकों ने असेट मैनेजमेंट, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों और शुगर शेयरों में जमकर खरीदारी की।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि शेयर बाजार का फोकस ग्लोबल इंडिकेटर्स से हटकर घरेलू आंकड़ों पर रहा, जिसमें मजबूत आर्थिक सुधार और तिमाही नतीजों से पॉजिटिव सेंटिमेंट बना हुआ है। हफ्तेभर में बैंकिंग सेक्टर दबाव में रहा, जो आज अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि ऑटो शेयरों में निवेशकों को निराश किया।
शेयर बाजार में बढ़त की मुख्य वजह
एक्सचेंज पर 58% शेयरों में बढ़त
सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व का शेयर सबसे ज्यादा 4.87% ऊपर बंद हुआ है, जबकि बजाज ऑटो और मारुति के शेयरों में 1-1% की गिरावट रही। BSE पर 3,171 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,843 शेयर बढ़त और 1,147 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें 342 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे लेवल को छुआ और 360 शेयरों में अपर सर्किट लगा। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,223.16 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 854.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए...
शेयरहोल्डर्स ने यस बैंक को 10 हजार करोड़ रुपए जुटाने को मंजूरी दी
यस बैंक के शेयरहोल्डर्स ने बैंक को 10 हजार करोड़ रुपए जुटाने को मंजूरी दे दी है। बैंक ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया कि करीब 98.78% वोट इक्विटी शेयर या दूसरे सिक्योरिटीज जारी करके फंड जुटाने के पक्ष में दिया गया है। BSE में शेयर हल्की बढ़त के साथ 16.40 रुपए पर बंद हुआ है। कारोबारी दिन में अदाणी टोटल गैस का शेयर 15.63% ऊपर बंद हुआ है। सरकारी कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड में सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिए 10% हिस्सेदारी बेचेगी। यह 3 मार्च से नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए खुला। खबर से शेयर 6.90% नीचे बंद हुआ।
फरवरी में सर्विस PMI लगातार पांचवें महीने बढ़ा
लगातार पांच महीनों की बढ़त के साथ सर्विस पर्चेंजिंग मैनेजर इंडेक्स (PMI) फरवरी में 55.3 पर पहुंचा, यह जनवरी में 52.8 रहा था। जबकि पिछले साल फरवरी के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा लेवल है। फरवरी 2020 में PMI 57.5 रहा था।
दुनियाभर के बाजारों में बढ़त
अमेरिकी बाजार भले ही कल गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन दुनियाभर के अन्य शेयर बाजारों में खरीदारी रही। जापान का निक्केई इंडेक्स 161 अंक चढ़कर 29,570 पर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स और चीन का शंघाई कंपोजिट 2-2% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.29% चढ़कर 3,082 पर बंद हुआ है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में भी 58 अंकों बढ़त रही। इससे पहले यूरोप के बाजार भी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे।
US शेयर मार्केट में बिकवाली
अमेरिकी बाजारों में नैस्डैक इंडेक्स सबसे ज्यादा 230 अंक यानी 1.69% फिसलकर 13,358 पर बंद हुआ था। इसी तरह डाओ जोंस इंडेक्स 143 अंक और S&P 500 इंडेक्स 31.53 अंक नीचे बंद हुए थे। बाजार की गिरावट में एपल और टेस्ला के शेयर सबसे आगे रहे, जबकि मैटेरियल स्टॉक्स नए राहत पैकेज की उम्मीद ऊपर बंद हुए थे।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.