• Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Today | Stock Market Latest Update: May 7 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

शेयर मार्केट:सप्ताह में कारोबार के चौथे दिन बाजार में रही गिरावट, सेंसेक्स 242 अंक और निफ्टी 71 पॉइंट नीचे बंद हुआ

मुंबई3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • बीएसई 0.76% नीचे 31,443 अंकों पर बंद
  • निफ्टी 0.78% नीचे 9,199 अंकों पर रहा

सप्ताह में गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 8.06 अंक नीचे और निफ्टी 36.85 पॉइंट नीचे खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के 15 मिनट में ही सेंसेक्स 322.88 अंक तक लुढ़क गया। दिनभर की ट्रेडिंग के बाद भी ऊपर नहीं आ पाया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 242.37 अंक या 0.76% नीचे 31,443.38 पर और निफ्टी 71.85 पॉइंट या 0.78% नीचे 9,199.05 पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। कल कारोबार के अंत में सेंसेक्स 232.24 अंक ऊपर 31,685.75 पर और निफ्टी 65.30 पॉइंट ऊपर 9,270.90 पर बंद हुआ था।

इन बैंक के शेयरों में आई गिरावट

बैंकगिरावट (%)
कोटक बैंक

3.69 %

HDFC बैंक

1.96 %

फेडरल बैंक

1.48 %

ICICI बैंक

1.36 %

सिटी यूनियन बैंक

1.17 %

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

0.20 %

बीएसई पर करीब 50 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 122 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,487 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,060 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,261 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 36 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 92 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 236 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 225 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

अमेरिकी-चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद
बुधवार को दुनियाभर के बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 218.45 अंक नीचे 23,664.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.51 फीसदी बढ़त के साथ 45.27 अंक ऊपर 8,854.39 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.70 फीसदी गिरावट के साथ 20.02 पॉइंट नीचे 2,848.42 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 0.85 अंक नीचे 2,877.29 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53,007 हो गई है। इनमें 35,887 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 15,331 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,785 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,822,860 हो चुकी है। इनमें 265,076 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,302,297 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 74,799 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 242.37 अंक नीचे 31,443.38 पर और निफ्टी 71.85 पॉइंट नीचे 9,199.05 पर बंद हुआ।

02:10 PM बीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स की तीन कंपनियों के शेयरों में बढ़त है, जिसमें इंडसइंड के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.70% बढ़त है।

01:16 PM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 10 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 20 में गिरावट है।

देश की बड़ी रिटेल कंपनियों में शुमार फ्यूचर ग्रुप अपने इंश्योरेंस कारोबार फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस में हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है। 2007 में कारोबार शुरू करने वाली फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस में फ्यूचर ग्रुप की करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी है और कर्ज चुकाने के लिए यह हिस्सेदारी बेचना चाहता है।

11:03 AM बीएसई सेंसेक्स ऑटो सेक्टर की 16 में से 11 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है, सबसे ज्यादा बढ़त अपोलो टायर्स के शेयर में है।

10:58 AM सेंसेक्स 226.87 अंक नीचे 31,458.88 पर और निफ्टी 63.45 पॉइंट नीचे 9,207.45 पर कारोबार कर रहा है।

कोरोनावायरस से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अमेरिका 1986 के बाद पहली बार इस तिमाही में 20 साल वाला बांड जारी करेगा। यह बांड इस तिमाही में रिकॉर्ड 2.99 लाख करोड़ डॉलर का कर्ज जुटाने की योजना के तहत जारी किया जाएगा। यह जानकारी अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने दी।

10:05 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; इसमें हिंदुस्तान लिवर के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

10:02 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; इसमें अडानी पोर्ट्स और एसईजेड के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:50 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स की 9 में से 6 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; RBL के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.91% की बढ़त है।

09:34 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स; HCL टेक और सनफार्मा के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त।

बिजनेस टाइकून अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी वेदांता लिमिटेड अपनी भारतीय तेल यूनिट केयर्न ऑयल एंड गैस कारोबार में से करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण क्रूड की कीमतों में आई भारी गिरावट को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला किया है।

आईएनएस मार्किट इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स अप्रैल 2020 में भारी गिरावट के साथ 5.4 पर आ गया। मार्च में यह 49.3 पर था। इंडेक्स की ताजा स्थिति बताती है कि दिसंबर 2005 में कारोबारी गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने की शुरुआत किए जाने के बाद से सेवा क्षेत्र का उत्पादन गिरकर अब तक के निचले स्तर पर आया।

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स के 23 में से सिर्फ 7 सेक्टर में बढ़त है। अन्य सभी में गिरावट है।

09:25 AM बीएसई सेंसेक्स के 32 में से 15 इंडेक्स में बढ़त और 17 में गिरावट है।

09:22 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 21 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:15 AM सेंसेक्स 178.30 अंक नीचे 31,463.87 पर और निफ्टी 83.00 पॉइंट नीचे 9,187.90 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला हाल रहा

अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 218.45 अंक नीचे 23,664.60 पर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 218.45 अंक नीचे 23,664.60 पर बंद हुआ था।
खबरें और भी हैं...