पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आज शाम चालू वित्त वर्ष (2020-21) की सितंबर तिमाही के आंकड़े जारी किए जाएंगे। उससे पहले बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिली। BSE सेंसेक्स 110.02 अंक नीचे 44,149.72 पर और निफ्टी 18.05 अंक नीचे 12,968.95 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, ऑटो शेयरों में शानदार बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.41% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और एशियन पेंट्स के शेयरों में 2-2 फीसदी की तेजी रही। ऑटो इंडेक्स में एक्साइड इंडस्ट्री का शेयर 6% ऊपर बंद हुआ। निफ्टी बैंक इंडेक्स में फेडरल बैंक और पीएनबी के शेयरों में 4-4 फीसदी की तेजी रही। वहीं, नेस्ले इंडिया के शेयर में 4% की गिरावट रही। पावर ग्रिड का शेयर 3% नीचे बंद हुआ। एचसीएल टेक का शेयर भी 2% नीचे बंद हुआ है। सुबह BSE सेंसेक्स 65.29 अंक ऊपर 44,325.03 पर और निफ्टी 25.05 अंक ऊपर 13,012.05 पर खुला था।
एनर्जी शेयरों में शानदार तेजी
आज बाजार में एनर्जी शेयरों शानदार तेजी रही। इसमें महानगर गैस का शेयर 14% ऊपर बंद हुआ है। इंद्रप्रस्थ गैस और अडाणी गैस के शेयरों में 10-10 फीसदी की तेजी रही। वहीं, गुजरात गैस के शेयर में 1% की बढ़त रही। लेकिन, दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1% नीचे 1929 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 12.23 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
टाटा मोटर्स | 178.65 | 2.82 |
एशियन पेंट्स | 2,198.55 | 2.01 |
हीरो मोटोकॉर्प | 3,085.00 | 2.00 |
डिविज लैब | 3,608.00 | 1.80 |
बजाज ऑटो | 3,170.25 | 1.31 |
निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | गिरावट (%) |
नेस्ले इंडिया | 16,971.20 | 4.34 |
पावर ग्रिड | 191.25 | 3.24 |
JSW स्टील | 349.85 | 2.60 |
श्री सीमेंट | 23,811.95 | 2.33 |
एचसीएल टेक | 823.15 | 2.24 |
बीएसई पर करीब 59% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही
एशियाई बाजारों का हाल
आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई इंडेक्स 107 अंक ऊपर 26,644 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 75 अंकों की बढ़त के साथ 26,894 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी शानदार बढ़त के साथ 3,408 पर बंद हुआ।
गुरुवार को बाजार में भारी बिकवाली
कल सेंसेक्स 431.64 अंक ऊपर 44,259.74 पर और निफ्टी 128.60 अंक ऊपर 12,987.00 पर बंद हुआ था। बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार में दोपहर तक भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 43,582.40 और निफ्टी ने 12,790.40 के दिन के सबसे निचले स्तर को टच किया। हालांकि, दूसरे हाफ के बाद एशियाई बाजारों में तेजी और RBI गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बाजार में खरीदारी लौटी थी। कल निफ्टी में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 7% ऊपर बंद हुआ था। वहीं, आयशर मोटर का शेयर 1% नीचे बंद हुआ था।
यूरोप के बाजारों में हल्की बिकवाली
कल यूरोपियन मार्केट में हल्की गिरावट दर्ज की गई। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.44% नीचे 6,362.93 पर बंद हुआ था। गुरुवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी हल्की गिरावट के साथ 13,286.60 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स फ्लैट 5,566.79 पर बंद हुआ था। गुरुवार को थैंक्स-गिविंग डे उपलक्ष्य में अमेरिकी शेयर बाजार बंद रहा।
क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 110.02 अंक नीचे 44,149.72 पर और निफ्टी 18.05 अंक नीचे 12,968.95 पर बंद हुआ।
03:20 PM BSE में L&T फाइनेंस होल्डिंग्स का शेयर 10% ऊपर कारोबार कर रहा है।
03:17 PM BSE सेंसेक्स 80.32 अंक नीचे 44,179.42 पर और निफ्टी 15.85 अंक नीचे 12,971.15 पर कारोबार कर रहा है।
03:15 PM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 149 अंकों की बढ़त है। इंडेक्स में एक्साइड का शेयर 7% ऊपर कारोबार कर रहा है।
02:13 PM BSE सेंसेक्स 98.88 अंक नीचे 44,160.86 पर और निफ्टी 23.40 अंक नीचे 12,963.60 पर कारोबार कर रहा है।
01:10 PM BSE में अंबर इंटरप्राइजेज का शेयर 11% ऊपर कारोबार कर रहा है।
01:06 PM BSE सेंसेक्स 10.94 अंक ऊपर 44,270.68 पर और निफ्टी 8.80 अंक ऊपर 12,995.80 पर कारोबार कर रहा है।
11:30 AM BSE सेंसेक्स 145.72 अंक नीचे 44,114.02 पर और निफ्टी 27.30 अंक नीचे 12,959.70 पर कारोबार कर रहा है।
11:28 AM BSE बैंक इंडेक्स में शामिल 10 में से छह बैंकों के शेयरों में गिरावट और चार के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में फेडरल बैंक और सिटी यूनियन बैंक के शेयरों में 3-3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।
10:13 AM BSE ऑयल एंड गैस इंडेक्स में शामिल आठ के शेयरों में तेजी और दो के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में इंद्रप्रस्थ गैस के शेयर में 13% की तेजी है। वहीं, दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
10:12 AM आज महानगर गैस के शेयरों में तेजी है। BSE में महानगर गैस का शेयर 12% ऊपर कारोबार कर रहा है।
10:09 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में सरकारी कंपनी सेल का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, हिंडाल्को का शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
09:38 AM BSE सेंसेक्स 27.05 अंक ऊपर 44,286.79 पर और निफ्टी 13.25 अंक ऊपर 13,000.25 पर कारोबार कर रहा है।
09:37 AM BSE में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का शेयर 10% ऊपर कारोबार कर रहा है।
09:34 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 137 अंको की बढ़त है। इंडेक्स में टाटा मोटर्स का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है।
09:30 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 18 कंपनियों के शेयर तेजी और 12 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में एनटीपीसी और बजाज ऑटो के शेयरों में 2-2 फीसदी की बढ़त है।
09:15 AM BSE सेंसेक्स 65.29 अंक ऊपर 44,325.03 पर और निफ्टी 25.05 अंक ऊपर 13,012.05 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल
पॉजिटिव- आज का अधिकतर समय परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन में व्यतीत होगा और काफी समस्याएं हल होने से घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। आर्थिक द...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.