पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते बीएसई सेंसेक्स 303.72 अंक ऊपर 40,182.67 पर और निफ्टी 95.75 अंक ऊपर 11,834.60 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 680 और बैंकिंग इंडेक्स 226 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए।
निफ्टी में विप्रो का शेयर 7% ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा सिप्ला के शेयर में भी 5% की बढ़त रही। जबकि सरकारी कंपनियों गेल और ओएनजीसी के शेयरों में क्रमश: 3 और 2 फीसदी की गिरावट रही। सुबह बीएसई सेंसेक्स 325.37 अंक ऊपर 40,204.32 पर और निफ्टी 96.55 अंक ऊपर 11,835.40 के स्तर पर खुला था।
निवेशकों को हुआ 6 लाख करोड़ रुपए का फायदा
लगातार छह सत्रों की बढ़त से निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इस दौरान बीएसई 2208 अंक बढ़कर गुरुवार को 40,182 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी भी 11,834 के स्तर पर बंद हुआ है, जो इसका 7 महीनों का उच्चतम स्तर है।
निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप गेनर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
विप्रो | 359.90 | 7.34 |
सिप्ला | 812.10 | 4.98 |
टीसीएस | 2,818.45 | 3.02 |
अल्ट्राटेक सीमेंट | 4,340.00 | 3.01 |
इन्फोसिस | 1,094.50 | 2.62 |
निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप लूजर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | गिरावट(%) |
गेल | 84.00 | 3.11 |
ओएनजीसी | 68.55 | 2.77 |
आईटीसी | 167.10 | 1.42 |
आयशर मोटर | 2,208.00 | 1.34 |
एलएंडटी | 880.10 | 0.88 |
बीएसई पर करीब 51% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
बुधवार को ग्लोबल मार्केट में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.91% की बढ़त के साथ 530.70 अंक ऊपर 28,303.50 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 1.88% ऊपर 11,503.20 के स्तर पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.74% की बढ़त के साथ 3,419.45 अंकों पर बंद हुआ था।
जबकि यूरोपियन शेयर मार्केट में बुधवार को बिकवाली रही। ब्रिटेन के FTSE, फ्रांस के CAC और रूस के MICEX इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, जर्मनी का DAX इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 215 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% नीचे कारोबार कर रहा है।
क्लोजिंग बेल: बीएसई सेंसेक्स 303.72 अंक ऊपर 40,182.67 पर और निफ्टी 95.75 अंक ऊपर 11,834.60 के स्तर पर बंद हुआ।
03:14 PM बीएसई सेंसेक्स 271.31 अंक ऊपर 40,150.26 पर और निफ्टी 86.90 अंक ऊपर 11,825.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
02:03 PM बीएसई सेंसेक्स 387.46 अंक ऊपर 40,266.41 पर और निफ्टी 109.75 अंक ऊपर 11,848.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
02:01 PM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 327 अंको की तेजी है। बधन बैंक का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।
01:20 PM बीएसई सेंसेक्स 541.79 अंक ऊपर 40,420.74 पर और निफ्टी 150.05 अंक ऊपर 11,888.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
12:28 PM बीएसई सेंसेक्स 552.49 अंक ऊपर 40,431.44 पर और निफ्टी 152.60 अंक ऊपर 11,891.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
11:23 AM बीएसई में विप्रो का शेयर 6% ऊपर कारोबार कर रहा है।
11:21 AM बीएसई सेंसेक्स 528.03 अंक ऊपर 40,406.98 पर और निफ्टी 147.80 अंक ऊपर 11,886.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
09:53 AM निफ्टी मेटल इंडेक्स में हल्की बढ़त है। इसमें जिंदल स्टील, टाटा स्टील और एनएमडीसी के शेयर 2-2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
09:50 AM बीएसई बैंकिंग इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 बैंकों के शेयरों में बढ़त है, जबकि सिटी यूनियन बैंक का शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
09:46 AM बीएसई ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 13 ऑटो कंपनियों के शेयरों में तेजी और 2 में बिकवाली है। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 1% ऊपर कारोबार कर रहा है।
09:44 AM बीएसई में टीसीएस का शेयर 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
09:30 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों में खरीदारी और 6 में बिकवाली है। आईटी स्टॉक टीसीएस में 4% से ज्यादा की तेजी है।
09:28 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 838 अंकों की तेजी है। एंफेसिस का शेयर 7% ऊपर कारोबार कर रहा है।
09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 325.37 अंक ऊपर 40,204.32 पर और निफ्टी 96.55 अंक ऊपर 11,835.40 के स्तर पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.