पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Business
  • S&P BSE Sensex Companies And Sectors Index Heatmap Stock Markets; Bombay Stock Exchange & Share Market Latest News

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 8% से ज्यादा, तो पीएसयू सेक्टर में दिखी 10% से ज्यादा की गिरावट; टेलीकॉम सेक्टर में सबसे कम 5% गिरावट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजनेस डेस्क. गुरुवार, 12 मार्च को शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 2919.26 अंकों की गिरावट के साथ 32778.14 अंकों पर और निफ्टी 868.25 अंक नीचे गिरकर 9590.15 अंकों पर बंद हुआ। इसका असर बीएसई इंडेक्स और सभी सेक्टर पर भी दिखाई दिया। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में -8.72% की गिरावट देखने को मिली। वहीं, बीएसई पीएसयू सेक्टर में -10.87% की गिरावट दिखी।


इससे पहले सोमवार, 9 मार्च के दिन सेंसेक्स 1941.67 अंकों और निफ्टी 538 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, बीएसई इंडेक्स और सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 50 इंडेक्स में -5.01% की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, बीएसई पीएसयू सेक्टर में -10.87% की गिरावट दिखी थी।

सभी इंडेक्स में 8% से ज्यादा की गिरावट
बीएसई के सभी इंडेक्स में 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में -8.72% की गिरावट रही और ये 11,614 अंकों के साथ बंद हुआ। वहीं, बीएसई लार्जकैप इंडेक्स में भी -8.36% की गिरावट देखने को मिली। ये 3,678 अंकों के साथ बंद हुआ। बीएसई मिडकैप एकमात्र ऐसा इंडेक्स रहा जो -7.84% की गिरावट के साथ 12,380 अंकों पर बंद हुआ।

पीएसयू सेक्टर में ज्यादा तो टेलीकॉम में सबसे कम गिरावट
दूसरी तरफ, डाइवर्सिफाइड फाइनेंशियल रेवेन्यू ग्रोथ इंडेक्स, एनर्जी, इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स, फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स, फाइनेंस, सीपीएसई, हेल्थकेयर, प्राइवेट बैंक्स इंडेक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम, यूटिलिटीज, ऑटो, बैंकेक्स, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, रियल्टी समेत लगभग सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिलगी। पीएसयू सेक्टर जहां सबसे ज्यादा -10.87% की गिरावट के साथ 4,700 अंकों पर बंद हुआ, तो टेलीकॉम सेक्टर सबसे कम -5.25% की गिरावट के साथ 1075 पर बंद हुआ।