बर्गर किंग इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आने वाला है। बर्गर किंग इंडिया लिमिटेड का IPO 2 दिसंबर को आ सकता है। IPO का प्राइस बैंड 59-60 रुपए तय किया गया है। इसे प्राइवेट इक्विटी फर्म एवरस्टोन ग्रुप प्रमोट कर रहा है। कंपनी की IPO के जरिए 810 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। इसके लिए कंपनी 450 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर जारी करेगी।
प्रमोटर कंपनी बेचेगी 6 करोड़ शेयर
प्रमोटर कंपनी QSR एशिया प्राइवेट लिमिटेड 6 करोड़ शेयर बेचेगी। इससे प्राइस बैंड के अपर इंड पर 360 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। IPO के जरिए जुटाए गए फंड को बर्गर किंग इंडिया फ्रेश इश्यू से मिलने वाले फंड को बर्गर किंग रेस्टोरेंट और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च करेगी।
प्री-IPO से जुटाए 92 करोड़ रुपए
बर्गर किंग इंडिया ने IPO से पहले पब्लिक मार्केट निवेशक अमांसा इन्वेस्टमेंट लिमिटेड से 92 करोड़ रुपए जुटाए थे। इसके लिए कंपनी ने अमांसा इन्वेस्टमेंट को 58.5 रुपए प्रति शेयर के भाव से शेयर अलॉट किए थे। जानकारों के मुताबिक दिसंबर में बर्गर किंग इंडिया के अलावा कल्याण ज्वैलर्स, नजारा टेक्नोलॉजी और रेलटेल कॉर्पोरेशन का IPO भी आ सकता है।
भारत में कंपनी की उपस्थिति
कंपनी के मुताबिक सितंबर 2020 तक भारत में बर्गर इंडिया के कुल 261 रेस्टोरेंट हैं। इसमें 8 सब-फ्रेंचाइज्ड बर्गर किंग रेस्टोरेंट शामिल भी हैं। यह भारत के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 57 शहरों में हैं। रेस्टोरेंट की संख्या के लिहाज से बर्गर किंग इंडिया तेजी से बढ़ रहा है। यह ऑपरेशन के पहले पांच सालों के दौरान भारत में सबसे तेजी से बढ़ती इंटरनेशनल क्विक सर्विस रेस्त्रां (QSR) में से एक है।
पहले किया IPO के लिए आवेदन
इससे पहले नवंबर 2019 में आईपीओ के लिए कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल किया था। तब कंपनी ने पब्लिक इश्यू के जरिए 400 करोड़ रुपए जुटाने की बात कही थी। इसमें QSR एशिया ने 6 करोड़ इक्विटी शेयरों को ऑफर फॉर सेल के लिए जारी किए थे। हालांकि, इस बार फ्रेश इश्यू के साइज को बढ़ाया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.