कोरोना क्राइसिस के कारण कई लोगों की आमदनी बंद हो गई है इस कारण उन्हें पैसों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपको भी पैसों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर लोन लेकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं। कई बैंक ऐसे हैं जो FD पर 6% से भी कम ब्याज पर लोन दे रहे हैं जो पर्सनल लोन की तुलना में काफी कम है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कौन सा बैंक FD पर कितने ब्याज पर लोन दे रहा है।
कितना देना होगा ब्याज?
अगर आप एफडी पर लोन लेते हैं तो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से 1-2% ज्यादा ब्याज देना होगा। जैसे मान लीजिए की आपकी FD पर 4% ब्याज मिल रहा है तो आपको 6% ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
कितना मिलेगा लोन?
FD की वैल्यू का 90% तक आप लोन ले सकते हैं। मान लीजिए आपकी FD की कीमत 1.5 लाख रुपए है तो आपको 1 लाख 35 हजार रुपए लोन मिल सकता है।
कैसे मिलेगा लोन?
देश का सबसे बड़ा बैंक SBI सहित कई बैंक इसके लिए ऑनलाइन सुविधा भी देते हैं। इसके अलावा आप बैंक जाकर भी लोन ले सकते हैं। ये लोन एक सिक्योर्ड लोन है इस कारण ये लोन आसानी से मिलता है।
यहां जानें कौन-सा बैंक किस ब्याज दर पर दे रहा लोन
बैंक | लोन की ब्याज दर (%) | अधिकतम लोन |
SBI | FD रेट + 1% | FD के 90% तक |
पंजाब नेशनल बैंक | FD रेट + 1% | FD के 95% तक |
एक्सिस बैंक | FD रेट + 2% | FD के 85% तक |
HDFC बैंक | FD रेट + 2% | FD के 90% तक |
बैंक ऑफ बड़ौदा | FD रेट + 2% | FD के 90% तक |
इंडियन बैंक | FD रेट + 2% | FD के 90% तक |
ICICI बैंक | FD रेट + 2-3% | FD के 90% तक |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.