पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Business
  • Sensex Today Trading Halt | Coronavirus BSE NSE Sensex Trading Halt Latest Today Updates On Dow Jones US Stock Market

24 घंटे में भारत समेत दुनिया के 7 बाजारों में लोअर सर्किट लगा, ट्रेडिंग रोकनी पड़ी, निवेशक हताश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर सियोल की है। यहां कोरियाई मार्केट केओएसपीआई में भी तेज गिरावट चल रही है, जिससे निवेशक निराश हैं। - Dainik Bhaskar
तस्वीर सियोल की है। यहां कोरियाई मार्केट केओएसपीआई में भी तेज गिरावट चल रही है, जिससे निवेशक निराश हैं।
  • भारत में 12 साल बाद बाजार में कुछ समय के लिए कारोबार रोकना पड़ा
  • लोअर सर्किट लगने के बाद अमेरिकी मार्केट डाऊ जोंस 15 मिनट बंद रहा

बिजनेस डेस्क. कोरोनावायरस के चलते दुनियाभर के बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। दुनिया के सभी प्रमुख बाजार लगातार गिर रहे हैं। भारत समेत दुनिया के 7 देशों के बाजारों में लोअर सर्किट लगा। इसके चलते इन बाजारों में कुछ समय के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। भारत में लोअर सर्किट से 45 मिनट तक ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। इससे पहले 2008 में बाजार को लोअर सर्किट के चलते बंद करना पड़ा था। तब दुनिया के बाजारों में मंदी के चलते भी भारतीय बाजार गिरे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाऊ जोंस में भी ट्रेडिंग 15 मिनट के लिए रोकी गई।  

दुनिया के 7 बाजार जहां लोअर सर्किट की वजह से ट्रेडिंग रोकनी पड़ी

मार्केट   गिरावट

फीसदी में

अमेरिकी मार्केट

डाउ 30                               

-2,352.60

-9.99%

नैस्दक कंपोजिट- 750.25           -9.43%
 
एस एंड पी 500                      -260.75              -9.51%    

कनाडा की मार्केट

एस एंड पी टीएसएक्स                

1754.64    -12.30%       

फ्रांस की मार्केट

सीएसी 40                            

-565.92     -12.28%    

जमर्नी की मार्केट

डीएएक्स    

-1277.98     -12.24%      

इटली की मार्केट

एफटीएसई एमआईबी                 

-2,979.14      -16.62%

रूस की मार्केट

एमआईसीईएक्स 

-206.48      -8.28%    

भारतीय बाजार

सेंसेक्स

-3600     

-11%

नोट: भारतीय बाजार को छोड़कर दूसरे देशों के 12 मार्च के बंद भाव हैं। 

सेंसेक्स के इतिहास में अब तक 4 बार लोअर सर्किट लग चुका है
21 दिसंबर 1990: सेंसेक्स में 16.19% की गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट के बाद शेयर बाजार 1034.96 के स्तर पर पहुंच गया था।
28 अप्रैल 1992: तब सेंसेक्स में 12.77% की गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन शेयर बाजार 3896.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
17 मई 2004: शेयर बाजार में 11.14% की गिरावट दर्ज की गई। तब शेयर बाजार 4505.16 के स्तर पर जाकर बंद हुआ था।
24 अक्टूबर 2008: सेंसेक्स में 10.96% की गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन शेयर बाजार 8701.07 के स्तर पर बंद हुआ था।
13 मार्च 2020: सेंसेक्स 11% तक गिरा, इसके बाद लोअर सर्किट लग गई। इसके बाद बाजार को 45 मिनट तक बंद करना पड़ा। 

सर्किट क्या है और यह कब लगता है?
भारतीय शेयर बाजार में अचानक आए बड़े उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए सर्किट लगाया जाता है। ये दो तरह के होते हैं। अपर सर्किट और लोअर सर्किट। अपर सर्किट तब लगाया जाता है जब बाजार एक तय सीमा से ज्यादा बढ़ जाता है। सेबी ने अपर सर्किट के लिए तीन सीमाएं 10%, 15% और 20% तय की हैं। इसी तरह शेयर बाजार के तय सीमा से ज्यादा गिरने पर लोअर सर्किट लगाया जाता है। इसके लिए भी तीन सीमाएं 10%, 15% और 20% तय की गई हैं। सर्किट की शुरुआत जुलाई 2001 में सेबी की गाइडलाइन के बाद हुई थी।

खबरें और भी हैं...