शविवार, 30 अप्रैल को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। बिटकॉइन शाम साढ़े 4 बजे 1.12% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 31.51 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसकी कीमत में 35 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं इथीरियम की बात करें तो बीते 24 घंटों में इसकी कीमत में 1.51% की गिरावट देखी गई है। यह 3,545 रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए पर आ गई है।
टेदर और USD कॉइन में बढ़त
टेदर और USD कॉइन में आज बढ़त देखने को मिल रही है। टेदर की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमत में 0.52% की बढ़त देखी गई है। वहीं USD कॉइन में भी 0.47% की बढ़त देखी गई है।
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें
कॉइन का नाम | प्राइस (रु. में) | 24 घंटों में चेंज (रु. में) | चेंज (%) |
बिटकॉइन | 31,51,103 | -35,671 | -1.12 |
इथीरियम | 2,31,261 | -3,545 | -1.51 |
टेदर | 81.82 | 0.42 | 0.52 |
कारडानो | 66.10 | -1.13 | -1.68 |
USD कॉइन | 81.81 | 0.37 | 0.47 |
रिपल | 50.69 | -0.63 | -1.24 |
पोल्काडॉट | 1,317 | -32.79 | -2,.43 |
डॉजकॉइन | 11.50 | -0.19 | -1.68 |
पॉलीगॉन | 92.91 | -6.13 | -6.19 |
सोलाना | 7,687 | -192.75 | -2.45 |
नोट- क्रिप्टोकरेंसी के रेट रुपए में शनिवार शाम साढ़े 4 बजे के हैं।
शेयर बाजार में भी गिरावट
अप्रैल में भारतीय बाजार में 2 प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले महीने की कुछ बढ़त को इसने गंवा दिया। 29 अप्रैल को समाप्त हफ्तेके दौरान सेंसेक्स136.28 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,060.87 पर बंद हुआ। निफ्टी 69.45 अंक या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,102.5 पर बंद हुआ था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.