• Hindi News
  • Business
  • Twitter Working Hours; Elon Musk Tells Employees To Work Long Hours Or Leave

मस्क का एम्प्लॉइज को अल्टीमेटम:ट्विटर 2.0 का हिस्सा बनना है तो ज्यादा देर तक काम करना होगा, नहीं तो कंपनी से जाना होगा

सैन फ्रांसिस्को4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने एम्पलॉइज को कंपनी में बने रहने के लिए गुरुवार तक का समय दिया है। एम्पलॉइज को भेजे एक ईमेल में मस्क ने लिखा, कर्मचारियों को एक सफल ट्विटर 2.0 बनाने के लिए बहुत परिश्रमी होने की जरूरत होगी। साथ ही सफलता के लिए देर तक काम और उच्च क्षमता दिखानी होगी।

ईमेल में कहा गया है कि जो भी एम्पलॉइज कंपनी का हिस्सा बने रहना चाहते हैं वो ईमेल में दिए गए लिंक पर ‘हां’ में क्लिक करें। जिस किसी ने कल (गुरुवार) शाम 5 बजे ET तक ऐसा नहीं किया, उसे निकाले जाने का तीन महीने का नोटिस मिलेगा। आप जो भी निर्णय लें, ट्विटर को सफल बनाने के आपके प्रयासों के लिए धन्यवाद।

ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के बाद से एलन मस्क कंपनी में बड़े बदलाव करने में जुटे हैं।
ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के बाद से एलन मस्क कंपनी में बड़े बदलाव करने में जुटे हैं।

पढ़े पूरा ईमेल
फ्रॉम: एलन मस्क
टु: टीम [ऐट ट्विटर]

सब्जेक्ट। ए फोर्क इन ए रोड
तारीख: 16 नवंबर 2022

आगे बढ़ते हुए, एक सफल ट्विटर 2.0 बनाने और तेजी से कॉम्पिटिटिव वर्ल्ड में सफल होने के लिए, हमें बेहद मेहनती होने की आवश्यकता होगी। इसका मतलब होगा हाई इंटेंसिटी पर लंबे समय तक काम करना। केवल असाधारण प्रदर्शन ही पासिंग ग्रेड होगा।

ट्विटर भी बहुत अधिक इंजीनियरिंग-संचालित होगा। डिजाइन और प्रोडक्ट मैनेजमेंट अभी भी बहुत महत्वपूर्ण होगा और मुझे रिपोर्ट करेगा, लेकिन हमारी टीम में कोड लिखने वाले एम्प्लॉई सबसे ज्यादा होंगे और उनका बोलबाला होगा।

मूल रूप से, ट्विटर एक सॉफ्टवेयर और सर्वर कंपनी है, इसलिए मुझे यह सेंसिबल लगता है।

यदि आप सुनिश्चित हैं कि आप नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो कृपया नीचे दिए गए लिंक पर हां क्लिक करें:

[लिंक हटा दिया गया]

जिस किसी ने कल (गुरुवार) शाम 5 बजे ET तक ऐसा नहीं किया, उसे तीन महीने का नोटिस मिलेगा।

आप जो भी निर्णय लें, ट्विटर को सफल बनाने के आपके प्रयासों के लिए धन्यवाद।

एलन

बड़े बदलावों से गुजर रहा ट्विटर
ट्विटर की कमान संभालने के बाद से एलन मस्क कंपनी में बड़े बदलाव करने में जुटे हैं। हाल ही में उन्होंने छंटनी के पहले राउंड में करीब 3,700 कर्मचारियों को निकाला था। भारत में कंपनी के 90% कर्मचारियों को हटा दिया गया है।

कंपनी को रोजाना 32 करोड़ का नुकसान
छंटनी पर मस्क ने कहा था, ‘जब कंपनी को रोजाना 40 लाख डॉलर (32.77 करोड़ रुपए) का नुकसान हो रहा है, तो हमारे पास कर्मचारियों को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। जिन्हें भी निकाला गया है, उन्हें 3 महीने का सेवरेंस दिया गया है, जो कि कानूनी तौर पर दिए जाने वाले अमाउंट से 50% ज्यादा है।

ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस
एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि ट्विटर पर ब्लू टिक, यानी वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए यूजर को अब हर महीने 8 डॉलर (करीब 660 रुपए) देने होंगे। यह चार्ज सभी देशों में अलग-अलग होगा। 27 अक्टूबर को ट्विटर खरीदने के पांच दिन बाद मंगलवार रात को एलन मस्क ने इसका ऐलान किया था। हालांकि फेक अकाउंट की बढ़ती संख्या के कारण अभी इस सर्विस को होल्ड पर रखा गया है। 29 नवंबर को ये रिलॉन्च होगी।

ट्विटर में हो सकते हैं ये बदलाव

1. सुपर ऐप बनाने का प्लान एलन मस्क ट्विटर को एक 'सुपर ऐप' बनाने चाहते हैं। क्रिएटर इसके जरिए पैसे कमा सकेंगे और यूजर्स इसके जरिए पेमेंट, शॉपिंग और यहां तक कि टैक्सी भी बुक कर पाएंगे।

2. फ्री स्पीच मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे ट्विटर को फ्री स्पीच प्लेटफॉर्म बनाने पर जोर देंगे। इसके अलावा संकेत दिया था कि वो कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी में बदलाव भी कर सकते हैं।

3. क्रिप्टो मार्केट के लिए प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए मस्क की क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक संभावित लॉन्चपैड बनाने की तैयारी हैं। मस्क की टेस्ला अपनी बैलेंस शीट में क्रिप्टो रखती है और पेमेंट भी स्वीकार करती है।

4. चीन के चक्कर में डेटा रिस्क मस्क की टेस्ला चीन में अपना बिजनेस बढ़ा रही है। जानकारों को लगता है कि मस्क चीनी सरकार से संबंध बेहतर बनाने के लिए ट्विटर यूजर्स का डेटा उनके साथ शेयर कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...