पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एलन मस्क चर्चा में हैं। वजह है भारतीय ऑटो बाजार में टेस्ला की एंट्री। वे सप्ताह भर पहले दुनिया के सबसे अमीर इंसान बनने का तमगा भी हासिल कर चुके हैं। खास बात है कि उनकी पहुंच जमीन से आसमान तक हो चुकी है। वे टेस्ला के साथ एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स के सीईओ भी हैं। आपको ये बात जानकर हैरत होगी कि 783 बिलियन डॉलर की कंपनी चलाने वाले मस्क के पास एक समय कार रिपेयर कराने तक के पैसे नहीं थे।
हम उनकी लाइफ के कुछ मजेदार वाक्ये बता रहे हैं...
1. कबाड़ से सामान खरीदकर अपनी BMW को रिपेयर कर दिया
11 जनवरी, 2021 को सोशल मीडिया पर @PPathole नाम के यूजर ने उनकी पुरानी फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, "1995 में मस्क ने अपनी कार को खुद सही किया था। क्योंकि उनके पास रिपेयर के पैसे नहीं थे।" उन दिनों एलन की उम्र महज 24 साल थी। इस पर एलन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैंने कबाड़खाने से 20 डॉलर में एक रिपेयर ग्लास खरीदा था। ये जगह स्पेयर पार्ट्स के लिए काफी सही जगह थी।"
@elonmusk #1995 And people said you knew nothing about cars😏🤣 #FoundThisPhoto 😍 pic.twitter.com/CpfKvjXdQh
— Maye Musk (@mayemusk) December 10, 2019
हालांकि, मस्क की गाड़ी रिपेयरिंग वाली फोटो दिसंबर 2019 की है। पहली बार इसे उनकी मां मेय मस्क ने शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि ये फोटो 1995 का है। तब लोगों ने कहा कि मस्क कारों के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। मां की पोस्ट पर उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा, "कार रिपेयरिंग के लिए उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए कबाड़खाने से सामान खरीदकर उस कार को खुद रिपेयर कर दिया था।" 1993 में उन्होंने BMW 320i को 1400 डॉलर में खरीदा था।
2. एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष पर भेजने में 188 करोड़ रुपए की लागत घटाई
2020 में एलन मस्क के स्पेसएक्स के लिए बड़ी जीत रही। स्पेसएक्स में अंतरिक्ष पर जाने वाले यात्री की लागत करीब 412 करोड़ रुपए रही। जबकि 60 साल पहले सोयूज में प्रति सीट का खर्च करीब 600 करोड़ रुपए रहा था। यानी उन्होंने एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष पर भेजने की लागत 188 करोड़ रुपए कम कर दी। अपोलो स्पेसक्राफ्ट में एक सीट का खर्च करीब 3000 करोड़ रुपए था।
3. 12 की उम्र में वीडियो गेम बनाया फिर 500 डॉलर में बेच दिया
एलन जब 10 साल के थे, तो उन्होंने कम्प्यूटर कोडिंग का कोर्स सीखा। उसके बाद एक वीडियो गेम ब्लास्टर बनाया। गेम को उन्होंने commodore vic 20 नाम के computer से बनाया था। इस गेम का ऑनलाइन वर्जन आज भी इंटरनेट पर मौजूद है। इस गेम को उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी को बेच दिया। इसके लिए मस्क को 500 डॉलर मिले थे। जो उस समय के हिसाब से 4 हजार रुपए थे। तब उनकी उम्र 12 साल थी।
4. कंपनी बनाते और बेचते चले गए, टेस्ला ने बदली लाइफ
25 की उम्र में उन्होंने Zip2 नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू की। 1999 में इस कंपनी को उन्होंने 22 मिलियन डॉलर में COMPAQ को बेचा दिया। यानी 30 की उम्र तक वे मिलेनियर्स बन गए। 1999 में उन्होंने x.com की स्थापना की। एक साल बाद x.com, Confinity नाम की कंपनी के साथ मर्ज हो गई। इसे आगे चलकर PayPal के नाम से जाना जाने लगा।
2002 में eBay ने PayPal को 1.5 बिलियन डॉलर में खरीद लिया, जिसमें मस्क का हिस्सा 165 मिलियन डॉलर था। अक्टूबर 2008 में एलन टेस्ला के सीईओ बन गए। तब तक वो कंपनी में 7 करोड़ डॉलर (करीब 300 करोड़ रुपए) का इन्वेस्टमेंट कर चुके थे। जून 2010 में टेस्ला ने IPO लॉन्च किया। इसके आते ही कंपनी के शेयर 1,229% बढ़ गए। 2013 में सोलर सिटी USA में सोलर पावर सिस्टम मुहैया कराने वाली टेस्ला दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई।
5. मस्क के पास टेस्ला के 10 लाख करोड़ रुपए के शेयर
एलन मस्क के पास टेस्ला के 20.8% शेयर हैं, जिनकी वैल्यू इस वक्त 150 अरब डॉलर यानी 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। पिछले एक साल में टेस्ला के शेयर 700% से ज्यादा उछले हैं। यही वजह है कि कभी सबसे अमीरों की लिस्ट में 35वें नंबर पर रहने वाले एलन मस्क अब पहले नंबर पर आ गए हैं। 2020 में मस्क की नेटवर्थ में 140 अरब डॉलर (10 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा का इजाफा हुआ।
एक साल पहले तक मस्क की नेटवर्थ 1.80 लाख करोड़ रुपए थी, लेकिन अब उनकी नेटवर्थ 13.80 लाख करोड़ रुपए है। मतलब, एक साल में उनकी नेटवर्थ में 7 गुना इजाफा हुआ है। फोर्ब्स के मुताबिक, जब से उसने दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट बनानी शुरू की है, तब से लेकर अब तक किसी अरबपति की एक साल में की गई ये सबसे ज्यादा कमाई है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.