सरकार ने एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF या PF) से पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी है। इससे PF से पैसा निकालना आसान हो गया है। इस कारण देखा जाता है कि पैसों की जरूरत पड़ने परलोग अपने PF फंड से पैसा निकाल लेते हैं। अगर आप भी PF फंड से पैसा निकालने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि यहां से पैसा निकलने पर आपके रिटायरमेंट फंड को कितना नुकसान होगा।
आप के फंड पर कितना असर पड़ेगा
अनुमानित कैलकुलेशन के मुताबिक, अगर आपके रिटायरमेंट में 30 साल का समय बाकी है और अभी आप पीएफ अकाउंट से 50 लाख रुपए निकालते हैं तो इससे आपके रिटायरमेंट फंड पर 5 लाख 27 हजार रुपए का असर पड़ेगा। यहां जानें कितना पैसा निकालने पर आपने रिटायरमेंट फंड पर कितना असर पडेगा।
कितने पैसे निकालने पर | 20 साल बाद कितना कम मिलेगा (रु) | 30 साल बाद कितना कम मिलेगा (रु) |
10 हजार | 51 हजार | 1 लाख 16 हजार |
20 हजार | 1 लाख 02 हजार | 2 लाख 31 हजार |
50 हजार | 2 लाख 55 हजार | 5 लाख 58 हजार |
1 लाख | 5 लाख 11 हजार | 11 लाख 55 हजार |
2 लाख | 10 लाख 22 हजार | 23 लाख 11 हजार |
3 लाख | 15 लाख 33 हजार | 34 लाख 67 हजार |
नोट : ये टेबल एक मोटे अनुमान के हिसाब से दी गई है। इसके अलावा यहां जो टेबल बताई गई है उसमें ब्याज की गणना सालाना हिसाब से की गई गई।
जब तक बहुत जरूरी न हो PF फंड से न निकालें पैसा
मनी मैनेजमेंट एक्सपर्ट का मानना है कि जब तक बहुत जरूरी न होने पर PF से पैसे निकालने से बचना चाहिए। इस पर 8.5% की दर से ब्याज मिल रहा है। जितनी बड़ी रकम PF से निकाली जाएगी, रिटायरमेंट फंड पर उतना ही बड़ा असर पड़ेगा।
कितना कटता है पीएफ?
नियमों के मुताबिक, सैलरी पाने वाले लोगों को अपने वेतन और महंगाई भत्ते की 12% रकम PF खाते में योगदान करना अनिवार्य होता है। वहीं कंपनी की ओर से जमा की जाने वाली राशि में से 3.67% EPF में जमा होता है। बाकी 8.33% हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जमा हो जाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.