फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने अक्टूबर के लिए अपना मंथली व्हीकल्स सेल्स डेटा जारी किया है। FADA के डेटा के मुताबिक, अक्टूबर महीने में व्हीकल्स (ऑटो) रिटेल सेल्स में सालाना आधार पर 48% की ग्रोथ हुई। जिसमें टू व्हीलर 51%, थ्री व्हीलर (ऑटो रिक्शा) 66%, पैसेंजर व्हीकल (PV) 41%, ट्रैक्टर 17% और कॉमर्शियल व्हीकल कैटेगरी की सेल्स में 25% की ग्रोथ आई है।
फेस्टिव पीरियड में व्हीकल्स सेल्स 28% बढ़ी
सभी कैटेगरी में बढ़त को लेकर FADA ने कहा कि 2022 का फेस्टिव सीजन पिछले 4 सालों में सबसे अच्छा रहा। 42 दिनों के फेस्टिव पीरियड के दौरान, टोटल व्हीकल्स सेल्स साल-दर-साल 28% बढ़ी। जिसमें टू व्हीलर 27%, थ्री व्हीलर 68%, पैसेंजर व्हीकल 35%, ट्रैक्टर 30% और कॉमर्शियल व्हीकल कैटेगरी की सेल्स में 29% की ग्रोथ देखने को मिली।
अक्टूबर महीने में 20,94,378 व्हीकल्स बिके
अक्टूबर महीने में 20,94,378 व्हीकल्स की सेल्स हुई। जबकि पिछले साल इसी महीने में 14,18,726 व्हीकल्स की सेल्स हुई थी। इस साल अक्टूबर की सेल्स 2019 में इसी महीने बेची गई 19,33,484 यूनिट्स की तुलना में 8% ज्यादा है।
PV सेगमेंट में 2% की ग्रोथ आई
FADA प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि फेस्टिव सीजन ऑटो इंडस्ट्री के लिए बेहद शानदार रहा। क्योंकि फेस्टिव सीजन में हर कैटेगरी में कस्टमर्स ने अच्छे नंबर्स में खरीदारी की। PV सेगमेंट में 2020 के नंबर्स की तुलना में इस साल 2% की ग्रोथ देखने को मिली, जो एक दशक में अब तक का बेस्ट साल और फेस्टिव पीरियड रहा है।
टू-व्हीलर सेगमेंट में 51% की ग्रोथ हुई
2019 के प्री-कोविड फेस्टिव सीजन की तुलना में इस साल सभी कैटेगरी में ग्रोथ देखने को मिली, जिससे रिटेल सेल्स में 6% की तेजी आई। टू-व्हीलर सेगमेंट में साल-दर-साल 51% और प्री-कोविड अक्टूबर 2019 की तुलना में 6% की ग्रोथ हुई है।
थ्री-व्हीलर कैटेगरी में 66% की बड़ी ग्रोथ
रिपोर्ट में कहा गया है कि थ्री-व्हीलर सेगमेंट में EV की ओर शिफ्ट होने के साथ-साथ 66% की बड़ी ग्रोथ हुई। हालांकि, परमिट की समस्या के चलते कुछ इलाकों में नए वाहनों को झटका लगा है। SUV और कॉम्पैक्ट SUV की हाई डिमांड के चलते पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में 41% की ग्रोथ हुई। इसके अलावा इसमें 2019 की तुलना में 18% की बढ़त देखने को मिली।
CV सेगमेंट में सालाना 25% की बढ़त
वहीं CV सेगमेंट में सालाना 25% की ग्रोथ हुई। वहीं 2019 की तुलना इसमें 13% की बढ़त दिखी। FADA को CV कैटेगरी में ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन PV में एंट्री लेवल सेगमेंट में नरमी बरकरार है। एसोसिएशन ने कहा कि अब ज्यादातर लोग न्यू ईयर में वाहन खरीदने के लिए अगले साल का इंतजार करेंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.