RBI के रेपो रेट में बदलाव के बाद HDFC, ICICI, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ऐसे में अगर आप इन दिनों FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो आपको नई दरों के बारे में पता होना जरूरी है। इससे आ आपके निवेश पर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न कमा सकेंगे।
यहां देखें ब्याज दरों में बदलाव के अब कहां FD कराना रहेगा ज्यादा फायदेमंद
1 साल की FD पर ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
ICICI | 5.00 |
SBI | 5.10 |
HDFC | 5.10 |
पंजाब नेशनल बैंक | 5.10 |
इंडियन ओवरसीज | 5.15 |
एक्सिस | 5.25 |
कैनरा बैंक | 5.30 |
कोटक महिंद्रा | 5.40 |
पोस्ट ऑफिस | 5.50 |
2 साल की FD पर ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
ICICI | 5.00 |
SBI | 5.20 |
HDFC | 5.10 |
इंडियन ओवरसीज | 5.20 |
पोस्ट ऑफिस | 5.50 |
पंजाब नेशनल बैंक | 5.10 |
एक्सिस | 5.60 |
कोटक महिंद्रा | 5.60 |
कैनरा बैंक | 5.45 |
3 साल की FD पर ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
ICICI | 5.20 |
SBI | 5.30 |
HDFC | 5.30 |
इंडियन ओवरसीज | 5.45 |
पोस्ट ऑफिस | 5.50 |
पंजाब नेशनल बैंक | 5.10 |
एक्सिस | 5.60 |
कोटक महिंद्रा | 5.75 |
कैनरा बैंक | 5.70 |
5 साल की FD पर ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
SBI | 5.40 |
HDFC | 5.45 |
इंडियन ओवरसीज | 5.45 |
ICICI | 5.45 |
पोस्ट ऑफिस | 6.70 |
पंजाब नेशनल बैंक | 5.10 |
एक्सिस | 5.75 |
कोटक महिंद्रा | 5.75 |
कैनरा बैंक | 5.75 |
FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.