स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI , HDFC, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ऐसे में अगर आप इन बैंकों में से किसी में FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इससे पहले पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट की ब्याज दरों के बारे में जरूर जानना चाहिए। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अभी भी बैंक FD से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। हम आपको इन फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर और टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप अपने हिसाब से सही जगह निवेश कर सकें।
नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में मिल रहा 6.7% तक का ब्याज
बैंक vs टाइम डिपॉजिट अकाउंट: कहां मिलेगा कितना ब्याज
अवधि | टाइम डिपॉजिट | SBI | PNB | HDFC | ICICI | BoB |
1 साल | 5.50% | 5.10% | 5.20% | 5.35% | 5.30% | 5.00% |
2 साल | 5.50% | 5.20% | 5.30% | 5.35% | 5.30% | 5.45% |
3 साल | 5.50% | 5.30% | 5.50% | 5.50% | 5.50% | 5.50% |
5 साल | 6.70% | 5.40% | 5.60% | 5.70% | 5.70% | 5.35% |
FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।
5 साल के लिए निवेश मिलता है टैक्स छूट का फायदा
इस टाइम डिपॉजिट स्कीम और FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। वहीं बैंकों की 5 साल की FD पर भी टैक्स छूट का फायदा मिलता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.