पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नई दिल्ली. दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने एक माह में दूसरी बार भारत की अनुमानित विकास दर घटा दी है। एजेंसी ने साल 2020 के लिए भारत की विकास दर 5.4 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया है। इससे पहले 17 फरवरी को एजेंसी ने भारत की विकास दर को घटाकर 6.6 फीसदी से 5.4 फीसदी कर दिया था।मूडीज के मुताबिक कोविद-19 के कारण एशिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की विकास की रफ्तार धीमी रहने का अनुमान जाहिर किया गया है। मूडीज ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पिछले कुछ हफ्तों में दुनिया की ज्यादातर बड़ी अर्थव्यवस्था की ट्रेडिंग और सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। साथ ही इन देशों की घरेलू खपत में भी गिरावट देखी जा रही है।
जी 20 देशों की विकास रफ्तार धीमी रहने की आशंका
मूडीज ने साल 2020 के लिए चीनी अर्थव्यवस्था की रफ्तार 5.2 फीसदी से घटाकर 4.8 फीसदी कर दी है। वहीं अमेरिकी जीडीपी पहले के 1.7 फीसदी से घटकर 1.5 कर दिया गया है। मूडीज ने जी20 देश की ग्रोथ रेट साल 2020 में 2.1 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जाहिर किया है, जो कि पहले की अनुमानित विकास दर से 0.3 फीसदी कम है। आर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-आपरेशन एंड डेवल्पमेंट ने साल 2020-21 के लिए अनुमानित विकास दर को 110 बेसिस प्वाइंट घटाकर 5.1 फीसदी कर दिया है। इसकी वजह भी कोरोना वायरस को बताया गया। एशियन डेवल्पमेंट बैंक ने भी शुक्रवार को कोविद 19 की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को 28.7 करोड़ डॉलर रुपए के नुकसान की आशंका जाहिर की गई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.