• Hindi News
  • Business
  • Gold ; Digital Gold ; Investment In Gold ; Gold ETF ; Understand The Tax And How Much Money Should Be Levied Before Investing In Digital Gold.

इन्वेस्टमेंट इन गोल्ड:डिजिटल गोल्ड में निवेश करने से पहले इस पर लगने वाले टैक्स और कितना पैसा लगाना चाहिए ये समझें

नई दिल्ली2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हमारे देश में गोल्ड में निवेश करना लोगों को काफी पसंद है। चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा बाजार है। सोने में निवेश को एक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के तौर पर देखा जाता है। आज कल लोग डिजिटल गोल्ड में काफी निवेश कर रहे हैं। अगर आप भी इन दिनों डिजिटल गोल्ड में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कहां करना है निवेश इसका ध्यान रखें
डिजिटल गोल्ड में निवेश भी कई तरीकों से किया जा सकता है। गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF), सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड म्यूचुअल फंड और पेमेंट ऐप के जरिए निवेश किया जा सकता है। इसीलिए किसी भी तरीके से गोल्ड में निवेश करने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। जिस फर्म में निवेश कर रहे हैं उसकी जानकारी होना भी जरूरी है।

ट्रांसपेरेंसी और रियल टाइम अपडेट जरूरी
जब आप डिजिटल गोल्ड में निवेश करने का प्लान बनाते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि जहां या जिस फर्म में आप पैस लगा रहे हैं वो आपको ट्रांसपेरेंसी और रियल टाइम अपडेट उपलब्ध करा रही है या नहीं। क्योंकि कीमतों में बदलाव होने पर अगर आपको तुरंत पता नहीं चलेगा तो हो सकता है आप ज्यादा और सही फायदा न कमा पाएं।

इस पर कितना टैक्स देना होगा ये जानना जरूरी
डिजिटल गोल्ड खरीदने (निवेश) पर भी सोने की तरह ही 3% GST देना होता है। वहीं इसे बेचने पर लगने वाला टैक्स भी फिजीकल गोल्ड (सोना) की तरह ही होता है। अगर आपने सोना खरीदने के 3 साल के अंदर बेचा है तो इसे शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन माना जाता है। इस बिक्री से होने वाले फायदे पर आपके इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है। वहीं अगर सोने को 3 साल के बाद बेचा है तो इसे लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन माना जाता है। इस पर 20.8% टैक्स देना होता है।

कितना निवेश करना है ये समझें
भले ही आपको सोने में निवेश करना पसंद हो तब भी आपको इसमें सीमित निवेश ही करना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार कुल पोर्टफोलियो का सिर्फ 5 से 10% ही सोने में निवेश करना चाहिए। किसी संकट के दौर में सोने में निवेश आपके पोर्टफोलियो को स्थिरता दे सकता है, लेकिन लंबी अवधि में यह आपके पोर्टफोलियो के रिटर्न को कम कर सकता है।

डिजिटल गोल्ड खरीदने के फायदे

  • कम मात्रा में भी सोना खरीद सकते हैं। आप 1 रुपए से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
  • इसके जरिए आपको शुद्ध सोने में निवेश करते हैं।
  • ज्वैलरी मेकिंग का खर्च नहीं आता है। इससे भी पैसों की बचत होती है।
  • इसे फिजीकल गोल्ड की तरह सुरक्षित रखने के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है।

सोने ने बीते 5 साल में दिया 77% का रिटर्न
21 जनवरी 2016 को सोने का दाम 26500 रुपए के करीब था, जबकि अभी सोना 47 हजार पर है। यानी 5 साल में सोने ने 95% रिटर्न दिया है। भारत में सोने का दाम 1965 की तुलना में अभी 746 गुना ज्यादा है। 1965 में इसकी कीमत 63.25 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।