पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today Rates | Gold Price Today Latest News And Updates On 24 Carat Gold Price Per Gram; Check 12th March 2020 Gold Latest Rates Here

लगातार तीसरे दिन गिरा सोने का भाव, 0.1% गिरावट के साथ 43,314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आकर रुका MCX अप्रैल गोल्ड फ्यूचर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

1) डाउ जोंस रिकॉर्ड 1464 अंक गिरा

ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो कोरोनावायरस के महामारी घोषित होने के बाद इसकी कीमत में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड में 0.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 1,22,156.88 रुपए यानी $1,645 प्रति ओंस पर जा पहुंचा। जबकि सिल्वर 0.6% की बढ़त के साथ $16.85 (1,251.27 रु.) प्रति ओंस और प्लेटिनम 0.2% की बढ़त के साथ $858.63 (63761.43 रु.) पर जा पहुंचा।

हाल ही में डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोनावायरस को महामारी घोषित करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 26 यूरोपीय देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके चलते एक दिन में डाउ जोंस रिकॉर्ड 1464 अंक गिर गया।

बुधवार को बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अपनी ब्जाय दरों में कटौती कि जिससे गोल्ड को काफी सपोर्ट मिला। पिछले हफ्ते यूएस फेडरल रिसर्व ने भी अपनी ब्याज दरों में कटौती की और उम्मीद की जा रही है कि अन्य सेंट्रल बैंक जैसे बैंक ऑफ जापान और यूरोपीयन सेंट्रल बैंक भी कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अपनी ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं।

इंटरेस्ट रेट कम होने से गोल्ड जैसे नॉन इंटरेस्ट एसेस्ट्स पर ज्यादा आकर्षित करते हैं। वहीं बाजार में ऊथल पुथल के समय गोल्ड में निवेश को काफी सुरक्षित माना जाता है। लंदन की बुलियन मार्केट एसोसिएशन ने बुधवार को कहा कि सोमवार को गोल्ड ट्रेडिंग 10000 करोड़ डॉलर  अपने डेली हाई को छूआ।

खबरें और भी हैं...