पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today Rates | Gold Price Today Latest News And Updates On 24 Carat Gold Price Per Gram; Check 13th March 2020 Gold Latest Rates Here

वाहन बिक्री को नही मिल रही रफ्तार, फरवरी में फिर 19 फीसदी की गिरावट दर्ज : सियाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजनेस डेस्क. भारतीय वाहन इंडस्ट्री में सुस्ती का माहौल कायम है। हर माह की तरह फरवरी में वाहन बिक्री के आंकड़े निराश करने वाले रहे। सोसायटी ऑफ इंडियन मोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल फरवरी माह में घरेलू वाहन बिक्री में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सियाम के डाटा के मुताबिक पिछले साल के 20,34,597 यूनिट के मुकाबले इस साल फरवरी में कुल 16,46,332 वाहनों की बिक्री हुई। इससे पहले इसी साल जनवरी में वाहन बिक्री 13 फीसदी से गिरकर 17,39,973 यूनिट पर आ गई थी, जो पिछले जनवरी 2019 में 20,19,253 यूनिट थी।

घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 7.61 फीसदी की गिरावट
अगर सेगमेंट के हिसाब से बात करें, तो घरेलू यात्री वाहन बिक्री फरवरी माह में 7.61 फीसदी गिरकर 2,51,516 यूनिट पर आ गई है। यह आंकड़ा फरवरी 2019 में 2,72,243 यूनिट था। अगर प्रोडक्शन की बात करें, तो अप्रैल से फरवरी के दौरान कुल 20,498,128 वाहनों का उत्पादन हुआ। इसमें पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल और थ्री व्हीकल, क्वाड्रिसाइकिल और टू-व्हीलर शामिल हैं, जो कि पिछले अप्रैल से फरवरी के दौरान 24,358,082 यूनिट थी। ऐसे में इस साल अप्रैल से फरवरी के दौरान वाहन उत्पादन में करीब 13.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

किसी वाहन सेगमेंट में कितनी गिरी सेल

सेगमेंटगिरावट (%)बिक्री यूनिट (फरवरी 2020)बिक्री यूनिट (फरवरी 2019)
पैसेंजर व्हीकल7.612,51,5162,72,243
कमर्शियल व्हीकल32.9087,43658,670
थ्री व्हीलर31.0241,30059,875
टू-व्हीलर19.8212,94,79116,14,941

खबरें और भी हैं...